Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहर में होगा "टाटा आईपीएल" फैन पार्क का आयोजन

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में "टाटा आईपीएल" फैन पार्क का आयोजन होने जा रहा है. इस फैन पार्क में आगामी 28 मई को आईपीएल का फाइनल मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ शुक्रवार को खेले गए दूसरे क्वालीफायर के विजेता से होगा. इस मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जहां प्रशंसक पहुंच कर मैच का आनंद ले सकते हैं. शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित एक होटल में इसको लेकर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान बीसीसीआई की ओर से एल्विन गायकवार्ड और जेएससीए की ओर से मनोज कुमार और आशीष सिंह मौजूद रहे. प्रेस को संबोधित करते हुए एल्विन ने बताया कि आईपीएल की शुरुआत से लेकर अब तक 22 राज्यों में कुल 40 फैन पार्क का आयोजन किया जा चुका है. मैच के फाइनल के लिए देश भर में कुल पांच शहरों में फैन पार्क का आजोयन किया जा रहा है. इस फैन पार्क में 32/80 की बड़ी एलसीडी स्क्रिन पर मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-digital-poster-and-speech-competition-held-at-karim-city-college-on-mothers-day/">जमशेदपुर

: ”मदर्स डे” पर सिटी कॉलेज में हुई डिजिटल पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता

सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

इस फैन पार्क में लोगों की इंट्री फ्री होगी. जमशेदपुर में अब तक दो फैन पार्क का आयोजन हो चुका है यह तीसरा आजोयन है. इंट्री के लिए तीन तरह के रिस्ट बैंड बनाए गए है. जिसमें एक पुरुष के लिए एक महिला के लिए और एक बच्चों के लिए है. फैन पार्क में आने वालों को यह रिस्ट बैंड अपने कलाई में बंधना होगा. एल्विन ने बताया कि फैन पार्क में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए है. लोग कोई भी नुकिली चीज या अन्य कोई वस्तु अंदर नहीं ले जा सकते. उन्होंने कहा कि इसके पूर्व धनबाद में फैन पार्क का आयोजन किया गया था जहां कुल 20 हजार से ज्यादा लोग जुड़े थे. इस बार यह संख्या बढ़ने वाली है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-former-mla-kunal-shadangi-met-sabar-student-damini/">चाकुलिया

: सबर छात्रा दामिनी से मिले पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी

मिलेंगे गिफ्ट वाउचर

फैन पार्क में आने वालों के लिए मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है. यहां फूड जोन से लेकर गेमिंग जोन भी रहेगा. इसके अलावा ब्रेक में क्विज का भी आयोजन किया गया है. सही जवाब देने वालों को क्रिकेटर्स की साइन की गई टीशर्ट दी जाएगी. उन्होंने कहा कि मैच का प्रसारण 7.30 बजे से होगा पर फैन पार्क में इंट्री 5.30 बजे होगी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही