Search

 
 
 

जमशेदपुर:  बागबेड़ा में धू-धू कर जला टाटा मैजिक

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग के पास रविवार की देर रात टाटा मैजिक वाहन धू-धू कर जल गया. घटना की जानकारी पाकर पड़ोस के लोग एकजुट हो गये और आग पर काबू पा लिया. सूचना पाकर टेंपो मालिक नीरज राय भी पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. नीरज ने बताया कि उनकी गाड़ी को चालक चलाता है. चालक ने रविवार की रात अपने घर के पास टाटा मैजिक को लगा दिया था. बैट्री वाले स्थान पर पहले आग लगी थी. इसके बाद पूरी टेंपो ही जल गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-police-investigation-into-the-murder-of-husband-and-wife-focuses-on-missing-daughter-khushboo/">जमशेदपुर:

 पति-पत्नी की हत्या में पुलिस की जांच लापता बेटी खुशबू पर केंद्रित

शार्ट-सर्किट से लगी थी आग

वाहन मालिक का कहना है कि टाटा मैजिक में शार्ट-सर्किट से आग लगी थी. घटना में वायरिंग के साथ-साथ टाटा मैजिक का अन्य हिस्सा भी चपेट में आ गया. नीरज ने बताया कि टाटा मैजिक को किस्त में ले रखा था. अभी किस्त भी पूरा नहीं हुआ है. अब उनकी परेशानी बढ़ गयी है. बाद में घटना की जानकारी पाकर मौके पर बागबेड़ा पुलिस भी पहुंची थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-husband-and-wife-brutally-murdered-in-telco-moneyfit/">जमशेदपुर

: टेल्को मनीफिट में पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही