Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स हादसा, दो कर्मचारी घायल, अस्पताल में भर्ती

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में शनिवार को टेस्टिंग विभाग में गाड़ी की टेस्टिंग के दौरान हुए एक हादसे में दो कर्मचारी घायल हो गए. इस हादसे में अरुण कुमार सिंह और अनिल कुमार घायल हुए है. अरुण कुमार मैनेजर स्तर के अधिकारी है जबकि अनिल कुमार कर्मचारी है. दोनों को सिर में चोट आयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार टाटा मोटर्स के ईआरसी विभाग से दो लोगों को फाइनल सेक्शन में भेजा गया था. अरुण कुमार सिंह और अनिल कुमार वहां टेस्टिंग कर रहे थे. तैयार हुए चेचिस का ट्रायल चल रहा था. इसी बीच अचानक चेचिस का ब्रेक फेल हो गया और दोनों इसकी चपेट में आ गए गये. दोनों को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया. घायल अरुण कुमार सिंह को डॉक्टर्स ने टीएमएच रेफर कर दिया जबकि अनिल कुमार को टाटा मोटर्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-eight-members-of-chaddi-banyan-gang-arrested-for-stealing-from-houses/">जमशेदपुर

: घरों में चोरी करने वाले चड्डी बनियान गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही