Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सुमंत मुलगांवकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के वार्षिक खेल का हुआ आगाज

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स का 74वां इंटर डिविजन एवं 44 वां इंटर स्कूल वार्षिक खेल प्रतियोगिता का सोमवार को सुमंत मुलगांवकर स्टेडियम में शुभारंभ हुआ. इस संबंध में खेल विभाग के पदाधिकारी विवेक प्रसाद ने बताया कि 1 और 2 फरवरी को ही मुख्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा. 1 और 2 फरवरी को स्टेडियम में हजारों की संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे. इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से कुछ प्रतियोगिता का आयोजन आज किया गया है. इसे भी पढ़ेंकोडरमा">https://lagatar.in/koderma-tribute-paid-to-mahatma-gandhi-discussion-of-bapus-contribution-to-independence/">कोडरमा

: महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि, आजादी में बापू के योगदान की चर्चा

विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

प्रतियोगिता के तहत अलग-अलग आयु वर्ग के लिए जेवलिन थ्रो, डिस्क थ्रो, हैमर थ्रो, 800 मीटर दौड़, 5000 मीटर दौड़, तेज चाल, लॉन्ग जम्प, 110 हर्डल दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 16 स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया. प्रसाद ने कहा कि इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों के फिटनेस को बरकरार रखने के साथ ही खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही