Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स का वार्षिक खेल प्रतियोगिता 1 फरवरी से, 16 स्कूल व 6 टीमें लेंगी भाग

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स का 74वां इंटर डिविजन और इंटर स्कूल का 44वां वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन 1 और 2 फरवरी को सुमंत मुलगांवकर स्टेडियम टेल्को में किया जाएगा. इस संबंध में प्रतियोगिता के संयोजक सुदेवन ने बताया कि टाटा मोटर्स के इंटर डिविजन की कुल 6 टीमें और 16 स्कूल के बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इसके अतिरिक्त सीनियर सिटिजन और आउट साइडर के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में लगभग 1000 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है. इसे भी पढ़ेंआदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-alumni-meet-concluded-late-evening-with-cultural-program/">आदित्यपुर

: सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ देर शाम सम्पन्न हुआ एलुमनी मीट

कॉरपोरेट के लिए होंगे 2 इवेंट

कॉरपोरेट के लिए दो इवेंट का आयोजन किया जाएगा. जिसमें रिले रेस और रस्सी खींच प्रतियोगिता शामिल है. टाटा मोटर्स के विभिन्न विभाग एवं अनुसंगी इकाई की अलग अलग कुल 6 टीम बनाई गई है. सुदेवन ने बताया कि कुछ प्रतियोगिताओं का आयोजन एक दिन पहले किया जाएगा. जिसमें डिस्क थ्रो, जेवलिन थ्रो, हैमर थ्रो जैसी प्रतियोगिताएं शामिल है. प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में प्लांट हेड सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही