Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जेएसए लीग प्रीमियर डिवीजन में टाटा मोटर्स ने टाटा स्टील को 2-0 से हराया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जेएसए लीग प्रीमियर डिवीजन में रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टाटा मोटर्स और टाटा स्टील के बीच खेले गए रोमांचक मैच में टाटा मोटर्स ने टाटा स्टील को 2-0 से हरा दिया. दोनों शीर्ष टीमों के बीच जेएसए लीग के तहत जेआरडी में खेले गए मैच में रविवार को सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. मैच के पहले हाफ में बराबरी का मुकाबला रहा. टाटा मोटर्स ने हाफ टाइम से कुछ समय पहले मौका बनाया जिसे हाजी सोरेन ने अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. 69वें मिनट में रंजीत मार्डी ने टाटा मोटर्स के लिए दूसरा गोल कर मैच अपने कब्जे में कर लिया. टाटा स्टील की टीम को गोल करने के कई अवसर प्राप्त हुए लेकिन टीम अवसर का लाभ नहीं उठा पाई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teachers-and-non-teaching-staff-of-angibhoot-college-will-work-by-wearing-black-badges/">जमशेदपुर

: अंगीभूत कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

क्लासिक आठ ने कैटिन एफसी को 1-0 से हराया

ए डिवीजन (ग्रुप ए) मुकाबले में क्लासिक आठ ने टेल्को के सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में कैटिन एफसी को 1-0 से हराया. जबकि गोपाल मैदान ने डोबो संग्राम संघ और जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी के बीच सुपर डिवीजन मैच खेला गया. जहां डोबो संग्राम संघ ने 1-0 से जीत दर्ज की. ए डिवीजन (ग्रुप ए) मैच में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने आर्मरी ग्राउंड में आदिवासी रितुई गोंडाई क्लब के बीच खेला गया मैच 1-1 से ड्रा रहा. जबकि ए डिवीजन (ग्रुप बी) में टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सिदो कान्हू मेमोरियल क्लब एवं न्यू बॉयज क्लब मैच खेला गया. जिसमें सिदो कान्हू मेमोरियल क्लब 2-1 से हार गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही