Search

 
 
 

जमशेदपुर : कॉलेज छात्राओं के लिए टाटा मोटर्स की बस सेवा पुनः होगी शुरू

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों की सामान्य बैठक बुधवार को संपन्न हुई. जिसमें रोजमर्रा की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई. इस दौरान महामंत्री आरके सिंह ने बताया कि कॉलेज में पढ़ने वाली कर्मचारी पुत्रियों के लिए कोरोना महामारी के दौरान बंद की गई टाटा मोटर्स की बस सेवा पुनः शुरू की गई है. जिन कर्मचारियों को टाटा मोटर्स की बस सेवा के माध्यम से अपनी बच्चियों को कॉलेज भेजना हो वो यूनियन के कमेटी मेंबर एवं टाटा मोटर्स के एडमिनिस्ट्रेशन से संपर्क कर अपना पास बनवा सकते हैं. साथ ही प्रगति स्कीम के तहत एक बार पुनः द्वितीय बैच के तौर पर स्थाई एवं अस्थाई सभी कर्मचारी डिप्लोमा की पढ़ाई कर सकेंगे. इसके लिए बहुत जल्द नोटिस जारी किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-crpf-planted-saplings-at-prospecting-high-school/">किरीबुरू

: सीआरपीएफ ने प्रोस्पेक्टिंग उच्च विद्यालय में किया पौधरोपण

सुरक्षा से संबंधित समस्याओं को किया जायेगा चिन्हित

आज बैठक में निर्णय लिया गया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष, महामंत्री एवं यूनियन के कमेटी मेंबर सेफ्टी कमेटी के साथ विभिन्न डिवीजन का दौरा करेंगे एवं सुरक्षा से संबंधित समस्याओं को चिन्हित करेंगे. इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों से विचार-विमर्श कर उसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा. वहीं 28 जुलाई को कमेटी मीटिंग करने का फैसला लिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही