Search

 
 
 

जमशेदपुर : सड़क दुर्घटना में टाटा मोटर्स के ठेकाकर्मी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत टाटा मोटर्स साउथ गेट के पास गुरुवार देर शाम सड़क दुर्घटना में टाटा मोटर्स के ठेकाकर्मी मनोज प्रसाद की मौत हो गई. घटना के वक्त मनोज छुट्टी होने पर अपने घर राहरगोडा जा रहा था. कंपनी से निकलने के बाद पास ही स्पीड ब्रेकर में मनोज अनियंत्रित होकर बाइक समेत गिर गया. इसी बीच पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने मनोज को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद चालक कंटेनर छोड़कर मौके से भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. इसे भी पढ़ें : महिलाओं">https://lagatar.in/kalpana-soren-welcomed-the-decision-to-give-2-years-maternity-leave-to-women/">महिलाओं

को 2 साल का मातृत्व अवकाश दिये जाने के फैसला का कल्पना सोरेन ने किया स्वागत

परिजनों ने किया हंगामा

इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मनोज को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया. वहीं लोगों ने कार्रवाई करने की मांग करते हुए कंपनी गेट के बाहर भी प्रदर्शन किया. स्थानीय लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे. लोगों ने कहा कि मुआवजा नहीं मिलने पर कंपनी गेट के समक्ष प्रदर्शन करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही