Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स कान्वाई चालकों ने डीसी से न्याय दिलाने की लगाई गुहार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar)टाटा मोटर्स कान्वाई चालक संघ ने बुधवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को ज्ञापन सौंप कर कान्वाई चालकों को उनका हक दिलाने का आग्रह किया. इस संबध में कान्वाई चालक संघ के नेता ज्ञानसागर प्रसाद ने कहा कि टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा पूर्व उपायुक्त एवं उप श्रमायुक्त द्वारा दिए गए आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है. पूर्व उपायुक्त नितिन मदन कुलकर्णी वर्ष 2001 और अमित कुमार ने 2017 में कान्वाई चालकों को न्यूनतम मजदूरी, मेडिकल सुविधा देने का आदेश टाटा मोटर्स को दिया था, लेकिन टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा उपायुक्त के आदेश की अवहेलना करते हुए कान्वाई चालकों के साथ अन्याय किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-farmer-friends-staged-a-protest-outside-the-residence-of-minister-joba-majhi-for-stabilization/">चक्रधरपुर

: स्थायीकरण के लिए किसान मित्रों ने मंत्री जोबा माझी के आवास बाहर दिया धरना-प्रदर्शन
यहां तक कि पूर्व में कान्वाई चालकों को बोनस के तौर पर एकमुश्त राशि भी दी जाती थी. अब प्रबंधन द्वारा कान्वाई चालकों को सरकार द्वारा निर्धारित अति कुशल मजदूर की न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दी जाती है. प्रसाद ने कहा कि उपायुक्त से आग्रह किया गया कि टाटा मोटर्स द्वारा चेचिस शहर से बाहर भेजी जाती है, उसका थर्ड पार्टी इंश्योरेस किया जाता है, जबकि नियमानुसार चेचिस का फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस किया जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-breaks-out-in-garbage-heap-near-railway-diesel-loco-shed/">जमशेदपुर

: रेलवे डीजल लोको शेड के समीप कचरे के ढेर में लगी आग
इससे सरकार को प्रतिदिन करोड़ों रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है. इसकी जांच कराई जाए. वहीं चालकों का भी इंश्योरेंस नहीं किया जाता है. प्रबंधन के पास कान्वाई चालकों का कोई डेटा नहीं है. सड़क दुर्घटना में कान्वाई चालकों की मौत होने पर उन्हें किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया जाता है. प्रसाद ने कहा कि उपायुक्त द्वारा आश्वस्त किया गया है कि पूरे मामले की जांच कमिटी द्वारा कराई जाएगी, उसके पश्चात कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही