Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के डीजीएम अराधना लाहिरी बनी टाटा स्टील की सीनियर मैनेजर

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स में डिप्टी जेनरल मैनेजर (डीजीएम) के पद पर कार्यरत अराधना लाहिरी को टाटा स्टील के रेलवे बिजनेस प्रोजेक्ट का सीनियर मैनेजर बनाया गया है. वे मुंबई स्थित रेलवे बिजनेस के हेड को रिपोर्ट करेंगी. टाटा स्टील कंपनी ने हाल ही में वंदेभारत ट्रेन में कुर्सियों की सप्लाई शुरू की है. वहीं, कई सारी नयी सुविधाओं की भी शुरूआत की है. रेलवे का बड़ा वर्क आर्डर भी टाटा स्टील को हासिल हुआ है. इस कड़ी में टाटा स्टील ने रेलवे के बिजनेस को और बेहतर बनाने के लिए टाटा मोटर्स के डीजीएम अराधना लाहिरी को टाटा स्टील का न्यू मैटेरियल बिजनेस के रेलवे बिजनेस प्रोजेक्ट एक्जीक्यूशन का सीनियर मैनेजर बनाया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tinplate-vrs-employees-forum-expressed-gratitude-to-the-management-for-taking-out-the-reinstatement/">जमशेदपुर

: बहाली निकालने पर टिनप्लेट वीआरएस कर्मचारी मंच ने प्रबंधन का किया आभार व्यक्त

अराधना ने मुंबई से की है पढ़ाई 

अराधना लाहिरी ने मुंबई के सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बीए मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. वहीं, मुंबई के एसआइएमएसआर संस्था से पीजीडीएम की डिग्री हासिल की है. 2015 में उन्होंने टाटा मोटर्स के पुणे प्लांट में बतौर सीनियर मैनेजर इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर में योगदान दिया था. इसके बाद टाटा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में योगदान दिया. इसके बाद वे टाटा मोटर्स की डीजीएम बनी. अब उनको टाटा स्टील के रेलवे बिजनेस प्रोजेक्ट में सीनियर मैनेजर बनाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही