Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के 975 कान्वाई चालकों का वेतन 74 रुपए बढ़ा

 
Jamshedpur : टाटा मोटर्स कान्वाई चालकों की वेतन बढ़ोतरी का मामला सुलझ गया है. बुधवार को देर रात टेल्को ट्रांसपोर्ट कंपनी एसोसएिशन (टीटीसीए) और ऑल इंडिया कान्वाई वर्कर्स यूनियन के बीच 975 कान्वाई चालकों का वेतन बढ़ाने के समझौते पर हस्ताक्षर हुआ. वेज रिवीजन के लिए विपक्षी खेमा ने हंगामा  भी किया था. इस संबंध में श्रम विभाग में शिकायत भी की गई थी. इसके बाद टीटीसीए प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता हुई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-sc-morcha-demands-adc-for-cleaning-and-compensation-of-flood-affected-areas/">आदित्यपुर

: भाजपा एससी मोर्चा ने एडीसी से की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सफाई व मुआवजे की मांग

16 माह का एरियर लगभग 50 हजार रुपए मिलेगा

समझौते के तहत टाटा मोटर्स कान्वाई चालकों को पहले एक दिन में 306 मिलता था, उसमें 74 रुपए बढ़ाकर 380 रुपए कर दिया गया है. वहीं एक्सग्रेसिया के तौर पर एक दिन का बीस रुपए मिलेगा. इसे मिलाकर कुल 400 रुपए एक दिन का वेतन मिलेगा. इससे पहले 2019 के अप्रैल में समझौता हुआ था. उस समय उनके वेतन में 60 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी. चालकों का वेज 16 माह से लंबित है, जिसका एरियर भी बहुत जल्द मिलेगा. एक चालक को करीब 50 हजार रुपए तक एरियर मिलेगा. इसे भी पढ़ें : लालू">https://lagatar.in/200-cell-deeds-found-in-cbi-raids-on-31-locations-of-lalu-familys-close-friends/">लालू

परिवार के करीबियों के 31 ठिकानों पर सीबीआई छापे में मिले 200 सेल डीड!

एक्सग्रेसिया की राशि 20 हजार रुपए तक मिलेगी

कान्वाई चालकों को एक्सग्रेसिया की राशि 20 हजार तक मिलेगी. इस समझौते से टाटा मोटर्स के 975 सूचीबद्ध कान्वाई चालकों को फायदा होगा. टाटा मोटर्स स्थित टीटीसीए कार्यालय में हुए समझौते में टीटीसीए के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनिल सिंघल, टीटीसीए के सचिव आरके खन्ना व यूनियन से अध्यक्ष संजय ठाकुर, महामंत्री अमरजीत सिंह बाटे, सहायक सचिव जयनारायण सिंह, शिव नारायण रजक, श्याम यादव आदि ने हस्ताक्षर किए. यह समझौता तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही