Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स प्रबंधन नहीं कर रहा कान्वाई चालकों का इंश्योरेंस : संघ

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): कान्वाई चालक संघ के नेता ज्ञानसागर प्रसाद ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बयान जारी करते हुए कहा कि कान्वाई चालक स्व दिनेश पांडे को मुआवजा देने के क्रम में टाटा मोटर्स प्रबंधन ने कान्वाई चालकों से वादा किया था कि कान्वाई चालकों का इंश्योरेंस किया जाएगा. लेकिन आज भी चेचिस का थर्ड पार्टी इंश्योरेस किया जा रहा है. जो नियम विरुद्ध है, इससे सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व का नुकसान हो रहा है. लेकिन जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा कान्वाई चालकों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन द्वारा कंपनी परिसर में तो सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाता है, लेकिन लाखों रुपये का चेचिस को ले जाने वाले कान्वाई चालकों का इंश्योरेंस नहीं किया जाता है. इस कारण चेचिस चालकों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर कान्वाई चालकों को मुआवजा के नाम पर कुछ भी हासिल नहीं होता है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-candidates-who-won-in-anjuman-islamia-elections-took-oath/">चक्रधरपुर

: अंजुमन इस्लामिया चुनाव में जीत दर्ज करने वाले वाले प्रत्याशियों ने ली शपथ

मांगों पर नहीं हुआ विचार

ज्ञानसागर ने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन को पूरे मामले से अवगत कराते हुए अविलंब कार्रवाई करने की मांग की जाएगी. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों चेचिस ले जाने के क्रम में कान्वाई चालक दिनेश पांडे की मृत्यु छत्तीसगढ़ में हो गई थी. जिसको मुआवजा दिलाने को लेकर कान्वाई चालकों द्वारा चेचिस की बुकिंग बंद कर दिया गया था. तब प्रबंधन द्वारा कान्वाई चालकों को आश्वस्त किया था कि कान्वाई चालकों का इंश्योरेंस किया जाएगा. लेकिन आज तक ऐसा नहीं किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही