Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स कान्वाई संगठन ने उप श्रमायुक्त को सौंपा मांग पत्र

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स कान्वाई संगठन ने शुक्रवार को कान्वाई चालकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उप श्रमायुक्त (डीएलसी) को एक मांग पत्र सौंपा. इस संबंध में संगठन के सदस्य ज्ञान सागर प्रसाद ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से डीएलसी को बताया गया है कि टाटा माटर्स प्रबंधन द्वारा कान्वाई चालकों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी नहीं दिया जा रहा है, ना ही एक्सीडेंट होने पर बीमा की सुरक्षा है. 24 घंटा काम लिए जाने के बावजूद कान्वाई चालकों को ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता व पीएफ भी नहीं दिया जाता. इस संबंध में उप श्रमायुक्त से कार्रवाई करने की मांग की गई है. उप श्रमायुक्त राकेश प्रसाद ने कान्वाई चालकों को आश्वस्त किया है कि वो इस संबंध में टाटा मोटर्स प्रबंधन से वार्ता करने के पश्चात निश्चत रूप से कान्वाई चालकों को उनका अधिकार दिलाने का प्रयास करेंगे. इस अवसर पर मुख्य रूप से बलदेव सिंह, हरिशंकर प्रसाद, दिनेश पांडे, एन रामचंद्र राव, लखविंदर सिंह, बैजनाथ प्रसाद, ज्ञान सागर प्रसाद समेत कई कान्वाई चालक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-crpf-174th-jawans-planted-saplings-in-the-camp-premises/">चाईबासा

: सीआरपीएफ 174वीं के जवानों ने कैंप परिसर में किया पौधरोपण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही