Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ने दी संस्थापक जमशेदजी टाटा को श्रद्धांजलि

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को अपने संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा को 184वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. संस्थापक दिवस समारोह की शुरुआत टाटा संस के वाइस चेयरमैन नोएल टाटा व टाटा मोटर्स के वीपी सीवी ऑपरेशंस विशाल बादशाह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए की. टाटा स्टील के वैश्विक सीईओ और प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. टाटा मोटर्स और टाटा समूह के कर्मचारियों ने भी संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर विशाल बादशाह ने कहा कि टाटा मोटर्स में आज हम सभी के लिए एक बहुत ही खास दिन है क्योंकि हम अपने संस्थापक जेएन टाटा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. हम इस दिन को टाटा परिवार का हिस्सा होने के गर्व और संतुष्टि की भावना व्यक्त करने के लिए मनाते हैं. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-mage-festival-celebrated-with-pomp-in-limpuga-village-people-dance-to-the-beat-of-mandar/">नोवामुंडी

: लिंपुगा गांव में धूमधाम से मनाया गया मागे पर्व, मांदर की थाप पर थिरके लोग

रूफटॉप सोलर पैनल का किया उद्घाटन

श्रद्धांजलि समारोह के बाद टाटा संस के वाइस चेयरमैन ने पूरी वरिष्ठ नेतृत्व टीम के साथ मुलाकात की और नए ट्रिम लाइन कारखाने में अत्याधुनिक उत्पादन सुविधा का दौरा किया. उन्होंने जनरल ऑफिस ग्राउंड फ्लोर पर कंट्रोल टॉवर के माध्यम से ऑटो जनरल ऑफिस कारपोर्ट में सोलर पैनल और आरबीटी (रोलर ब्रेक टेस्ट) क्षेत्र के रूफटॉप सोलर पैनल का उद्घाटन किया. इस उद्घाटन के साथ, टाटा मोटर्स की जमशेदपुर सुविधा की ऑनसाइट सौर संयंत्र क्षमता 7.5 मेगावाट हो गई. इस अवसर पर टीम द्वारा उत्पादों और समूह की भविष्य की रेंज को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया. इस अवसर पर टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट हेड रवींद्र कुलकर्णी ने कहा कि यह अवसर टाटा परिवार के सदस्यों के रूप में हमारे लिए गर्व और संतोष का क्षण है. आज हमारे प्लांट में टाटा संस के वाइस चेयरमैन नोएल नवल टाटा की उपस्थिति पाकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही