Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स यूनियन ने सेवानिवृत्तकर्मियों को दी विदाई

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने शनिवार को अप्रैल माह में कंपनी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए विदाई समारोह आयोजित किया. इसमें तीन सेवानिवृत्त कर्मचारी परिवार के साथ शामिल हुए. इनमें कंपनी के ट्रांसपोर्ट विभाग के मृत्युंजय कुमार सिंह, कम्प्रेशर हाउस से पी नंदी और डिस्पोजल के हिरन मुखोपाध्याय शामिल थे. इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आप सभी का कंपनी में दिया गया योगदान सराहनीय है. आप सभी के योगदान से ही आज टाटा मोटर्स उचाईयों को छू रही है और अग्रणी बनी हुई है. यूनियन भी कर्मचारियों के हित में हमेशा एक सकारात्मक सोच के साथ काम कर रही है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-distressed-by-financial-constraints-dhaiyas-youth-committed-suicide-by-hanging-himself/">धनबाद

: आर्थिक तंगी से परेशान धइया के युवक ने फंदे पर झूल कर ली खुदकुशी

सेवानिवृति के बाद भी यूनियन हमेशा रहेगा साथ

अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने सभी के स्वस्थ्य रहने की कामना की और कहा कि आपके सेवानिवृत्त होने पर भी यूनियन के लोग आपसे हमेशा जुड़े रहेंगे. हम सभी चाहते है कि आगे भी आप सभी यूनियन आफिस आएं और अपने विचार और अनुभव साझा करें. हमें हमेशा एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने में मदद करें. सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने आस्था जताई कि यूनियन हमेशा की तरह ही आगे भी मजदूरों के सम्मान को ऊंचा रखने का काम करते रहे.कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा और धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही