Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की वेंडर कंपनी बीवीजी कंपनी मजदूरों का हक मार रही है - राजेश सामंत

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : टाटा मोटर्स लिमिटेड की वेंडर कंपनी बीवीजी के खिलाफ झारखंड मजदूर यूनियन आंदोलन करेगा. उक्त कंपनी पर यूनियन ने मजदूरों का हक मारने का आरोप लगाया है. इसकी सूचना गुरूवार को यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ (धालभूम) एवं टाटा मोटर्स प्रबंधन को दिया. यूनियन के केंद्रीय सचिव राजेश सामंत ने बताया कि बीवीजी कंपनी टाटा मोटर्स में सेनिटेशन एवं हाउस कीपींग का काम करती है. उक्त कार्य कंपनी आदिवासी एवं दलित मजदूरों से करवाती है. विगत 12 वर्षों से मजदूर बीवीजी कंपनी के अधीन काम कर रहे हैं. लेकिन विगत कुछ महीनों से उक्त कंपनी मजदूरों से मनमाना कार्य करवा रही है तथा सेमी स्किल्ड का रेट दे रही है. जबकि इतने वर्षों से कार्यरत मजदूर अपने क्षेत्र में स्किल्ड हो गए हैं. ऐसे में उन्हें स्किल्ड मजदूर का पारिश्रमिक दिया जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें: सोनिया">https://lagatar.in/sonia-gandhi-told-smriti-irani-dont-talk-to-me-and-there-was-a-strong-debate-between-the-two-in-parliament/">सोनिया

गांधी ने स्मृति ईरानी से कहा, Don’t talk to me और संसद में हो गयी दोनों के बीच जोरदार बहस

कंपनी प्रबंधन को वार्ता का दिया न्योता

झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव ने बताया कि काफी दिनों से दलित एवं आदिवासी मजदूरों से हो रहे भेदभाव पर रोक लगाने तथा नियमानुसार पारिश्रमिक का भुगतान करने की मांग को लेकर टाटा मोटर्स कंपनी प्रबंधन को वार्ता के लिये पत्र दिया गया है. वार्ता के लिये पांच दिनों का समय दिया गया है. अगर टाटा मोटर्स एवं बीवीजी कंपनी प्रबंधन वार्ता के लिये पहल नहीं करती है तो विवश होकर पांच अगस्त से झारखंड मजदूर यूनियन सेनिटेशन एवं हाउस कीपींग कार्य में संलग्न मजदूरों के साथ अनिश्चितकालीन धरना एवं प्रदर्शन शुरू करेगी. जिसकी सारी जवाबदेही कंपनी प्रबंधन की होगी.

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग थे शामिल

प्रतिनिधिमंडल में झारखंड आंदोलनकारी नेता जेना जामुदा, झारखंड मजदूर यूनियन के जिला उपाध्यक्ष किशोर मुखी, अमित दास, छोटे सरदार, शशि लोहरा, सूरज मुखी, परशुराम मुखी, राज मुखी, पिंटू मुखी, हरप्रीत सिंह, राजा मुखी, कमल करवा आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-before-the-murder-of-vikas-dubey-the-board-was-laid-in-the-railway-parking-lot/">जमशेदपुर:

विकास दुबे की हत्या के पहले रेलवे पार्किंग में बिछी थी बिसात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही