Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की वेंडर कंपनी महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज ने मजदूर का बकाया वेतन का चेक सौंपा.

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : टाटा मोटर्स की वेंडर कंपनी महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज ने शुक्रवार को सरजामदा निवासी मजदूर परशुराम मुंडा का बकाया वेतन का चेक सौंपा. साथ ही फाइनल सेटलमेंट 12 नवम्बर को देने पर सहमति व्यक्त की. इसके लिए परशुराम मुंडा ने झारखंड मजदूर यूनियन को आवेदन देकर बकाया दिलवाने का आग्रह किया था. झारखंड मजदूर यूनियन केंद्रीय सचिव राजेश सामंत ने बताया कि महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज टाटा मोटर्स की बड़ी वेंडर्स है.लेकिन मजदूरों को समय पर वेतन एवं सेटलमेंट नहीं देती है. यूनियन के प्रयास से मजदूर का हक प्राप्त हुआ. मौके पर यूनियन के जिला उपाध्यक्ष अमित दास, झारखंड आंदोलनकारी नेता छोटे सरदार, मजदूर नेता राजेश मुंडा, कंचन पासवान, रवि बिरुआ आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-take-ration-before-pds-shops-then-put-thumb-himani-pandey/">जमशेदपुर

: पीडीएस दुकानों से पहले राशन लें तब लगाएं अंगूठा – हिमानी पांडेय
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही