Search

 
 
 

जमशेदपुर : यूनियन कार्यालय में टाटा मोटर्स के वीपी एबी लाल का हुआ स्वागत

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर टाटा मोटर्स के वीपी (ऑपरेशन) एबी लाल का स्वागत किया गया. इस मौके पर उनके साथ टाटा मोटर्स के अधिकारी विशाल बादशाह, रविंद्र कुलकर्णी, दीपक कुमार और बीएन सिंह भी मौजूद थे. इस मौके पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि एबी लाल के सहयोग से कंपनी शिखर तक पहुंच गई है. क्योंकि एबी लाल हमेशा सकारात्मक सोच के साथ काम करते हैं. उन्होंने कहा कि एबी लाल ने यूनियन और प्रबंधन के बेहतर तालमेल के साथ काम किया है. गौरतलब है कि अभी लाल 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं. वह सोमवार को शहर पहुंचे थे और टाटा मोटर्स का निरीक्षण किया था. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-organized-disability-checkup-camp-at-borio-brc-building/">साहिबगंज

: बोरियो बीआरसी भवन मे दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन

मुनाफे का केक जितना बड़ा उतना कर्मचारियों को फायदा

इस मौके पर है एबी लाल ने कहा कि टाटा मोटर्स के अधिकारी एक लक्ष्य के लिए काम करते हैं. वह हमेशा इसके लिए प्रयासरत रहेंगे. मुनाफे का केक जितना बड़ा होगा उतना बड़ा हिस्सा सबके हिस्से में आएगा. इसके लिए कंपनी और कंपनी में काम करने वाले दोनों का विकास कैसे होगा इस पर प्रबंधन और यूनियन को मिलकर चिंतन करना चाहिए. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया और मंच का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के मीडिया प्रवक्ता नवीन सुलंकी ने बताया कि कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सलाहकार प्रवीण भी मौजूद थे. यही नहीं बोनस और परमानेंसी को लेकर सीटीआर डिवीजन में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष और महामंत्री का स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-tribal-egg-limited-distributed-fruit-plants-among-farmers/">जादूगोड़ा

: किसानों के बीच ट्राइबल एग लिमिटेड ने फलदार पौधों का किया वितरण

कैंटीन कर्मियों को मिलेगा 12 हजार 501 रुपए बोनस

टाटा मोटर्स के कैंटीन कर्मियों के लिए भी बोनस समझौता हो गया है. मंगलवार को हुए बोनस समझौते के अनुसार कैंटीन कर्मियों को 12 हजार 501 रुपए का बोनस दिया जाएगा. इस बोनस समझौते में प्रबंधन की तरफ से आईआर केशव मनी और यूनियन की तरफ से कार्यकारी अध्यक्ष बीके शर्मा व संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही