Search

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में 24 जून को रहेगी छुट्टी, रविवार को होगा काम

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 24 जून (शनिवार) को छुट्टी रहेगी. वहीं 25 जून (रविवार) को प्लांट में काम होगा. इससे संबंधित नोटिस टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा जारी किया गया है. प्रबंधन द्वारा जारी नोटिस के अनुसार 30 अप्रैल के विरुद्ध 24 जून (शुक्रवार) को छुट्टी दिया गया है. उल्लेखनीय है कि 30 अप्रैल को जमशेदपुर प्लांट में काम हुआ था. इसके विरुद्ध 24 जून को छुट्टी दी गई है. वहीं 25 जून को प्लांट सहित सभी कार्यालय खुले रहेंगे. 25 जून के लिए छुट्टी की घोषणा अगले आदेश में किया जाएगा. सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने अधिनस्थ कर्मचारियों को इसकी सूचना देते हुए 25 जून (रविवार) को काम पर आने के लिए निर्देश दें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girl-raped-in-bagbeda-fir-registered-after-four-months/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में बच्ची के साथ दुष्कर्म, चार माह बाद प्राथमिकी दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp