Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में 1 व 2 मई को रहेगी छुट्टी, नोटिस जारी

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 30 अप्रैल (रविवार) को काम होगा. जनरल ऑफिस भी खुला रहेगा. इस संबंध में प्रबंधन द्वारा शनिवार को नोटिस जारी किया गया है. वहीं मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में 1 मई और 16 मार्च में लिए गए काम के बदले 2 मई को छुट्टी दी गई है. जारी नोटिस के अनुसार टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1 मई सोमवार और 2 मई मंगलवार को छुट्टी रहेगी. 3 मई को पुनः रोज की तरह कंपनी में काम होगा. वहीं 30 अप्रैल (रविवार) के बदले सुविधानुसार अन्य किसी दिन छुट्टी प्रदान की जाएगी. नोटिस में सभी विभाग के प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वो अपने-अपने विभाग के कर्मचारियों को 30 अप्रैल को ड्यूटी पर उपस्थित रहने संबंधित आदेश जारी करें, ताकि कंपनी में प्रोडक्शन प्रभावित ना हो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shahbaz-accused-of-killing-irshad-arrested-weapon-recovered/">जमशेदपुर

: इरशाद की हत्या का आरोपी शहबाज गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही