Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो में मॉर्निंग वॉक पर निकले टाटा मोटर्स कर्मी की मौत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत मानगो पुल के पास गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले 51 वर्षीय सुजीत कुमार की मौत हो गई. सुजीत मानगो राजेंद्र नगर स्थित कुंवर सिंह रोड के रहने वाले थे और वे आठ साल से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे. वह बीते सात माह से अनफिट थे. इधर, सुजीत के शव को पोस्टमार्टम हाउस के शव गृह में रखा गया है. सुजीत के बेटे बेंगलुरु में रहते हैं. सूचना पाकर वे भी जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुके हैं. उनके आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार होगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-common-people-as-well-as-farmers-got-relief-due-to-rain-on-thursday/">चाईबासा

: गुरुवार को हुई वर्षा से आम जनों के साथ-साथ किसानों को भी मिली राहत

वॉक के दौरान सड़क पर गिरे

बताया जाता है कि मॉर्निंग वॉक से वापस घर लौटने के दौरान मानगो छोटा पुल के पास सुजीत अचानक सड़क पर गिरकर तड़पने लगे. इस दौरान आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई. सभी वीडियो बनाने में मशगूल थे पर किसी ने उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया. मौके से गुजर रहे भालूबासा मुस्लिम बस्ती निवासी निजामुद्दीन ने सुजीत को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही