Search

 
 
 

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित

 
  • यूनियन के अध्यक्ष और महामंत्री ने शॉल ओढ़ाया व स्मृति चिन्ह दिया
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए लोगों को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. सेवानिवृत्त कर्मियों को यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह ने सम्मानित किया. टाटा मोटर्स से सेवानृवित्त होने वालों में इंजन के महाबीर प्रसाद शर्मा, क्यूए के धरणीधर बनर्जी, कैब एंड कॉल के प्रमोद कुमार राय, एक्सल से मोतिउर रहमान, ट्रांसमिशन से धनपति महतो, कैब एंड कॉल के अशोक कुमार, फाउंड्री के रविन्द्र प्रसाद शामिल हैं. समारोह में महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आप कर्मचारियों का सुझाव हम लोगों के लिए नए कार्य करने का रास्ता बनाता है. पिछले दो वेतन समझौता से हमलोग बच्चों के शिक्षा और बच्चियों की शिक्षा के लिए लगातार प्रबंधन से मांग कर रहे थे. उसकी रूपरेखा तैयार हो गयी है और बच्चों को बहुत जल्द इसका लाभ मिलेगा. ऐसी योजना लागू होने जा रही है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-congratulations-to-the-newly-elected-president-of-mukhi-samaj/">Jamshedpur

: मुखी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का अभिनंदन

आवश्यकता पड़ी तो यूनियन के सारे मेंबर आपके लिए खड़े रहेंगे

ऐसे ही बहुत सारे सुझाव जो आपके माध्यम से आते हैं हमलोग प्रबंधन से बात कर उसे लागू करने का काम करते हैं. इसी तरह से टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन आपकी सुविधाओं को इजाफा करने का काम करती रही है. खुशी तब होती है जब आपके द्वारा हमारे कामों को जब सराहा जाता है. अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि हर एक कमेटी मेंबर बड़ी तत्परता के साथ सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर और उनकी समस्याओं के निदान के लिए दिन-रात लगे रहते हैं. आप सबका सेवानृवित्त जीवन सुखमय बीते, आप स्वस्थ रहें और आपके घर में खुशियां बिखरी रहें, ऐसी कामना करता हूं. आप सब को जब भी आवश्यकता हो तो यूनियन के सारे मेम्बर आपके लिए खड़े रहेंगे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया. समारोह का मंच का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया. यह जानकारी टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रेस प्रवक्ता नवीन सोलंकी ने दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही