Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित

Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में मंगलवार को टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया गया. ये कर्मचारी अप्रैल माह में सेवानिवृत्त हुए थे. सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. इस सम्मान समारोह में 9 सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवार के साथ शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mp-sanjay-seth-is-visiting-the-villages-of-ichagarh-to-gather-support/">चांडिल

: सांसद संजय सेठ समर्थन जुटाने के लिए ईचागढ़ के गांवों का कर रहे दौरा
परिवार के साथ वेहिकल फैक्टरी के विजय नंद शर्मा, सुधीर कुमार श्रीवास्तव और कांता प्रसाद शर्मा, इंजन के सुभेन्द्र कुमार महाकुल और शिबानन्द बनर्जी, एक्सल के रंजीत कुमार सिंह, हीट ट्रीटमेंट के दिलीप दास, कैब एंड कॉल फैक्ट्री के संतोष कुमार शर्मा, गियर बॉक्स असेम्बली के प्रदीप कुमार मोहन्ती शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : पांच">https://lagatar.in/ed-raid-continues-at-five-locations-rs-1-5-crore-recovered-from-contractor-rajeev-singhs-hideout/">पांच

ठिकानों पर ईडी की रेड जारी, कांट्रेक्टर राजीव सिंह के ठिकाने से डेढ़ करोड़ बरामद
समारोह में महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आज तक आपने जिस दायित्व के साथ टाटा मोटर्स को बुलंदियों पर ले जाने का काम किया, आशा करते हैं उसी दायित्व के साथ अब आप सभी अपने परिवार और समाज को भी आगे ले जाने का काम करेंगे. इस अवसर पर अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि आप सबने अपना बहुमूल्य समय इस कंपनी को बढ़ाने में दिया है. आपके लिए यूनियन के लोग हमेशा साथ रहेंगे. कभी भी जरूरत हो तो हम सब आप के साथ हैं. अंत में धन्यवाद ज्ञापन हरदीप सिंह सैनी और मंच संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही