Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में मंगलवार को लखनऊ यूनियन के महामंत्री श्याम सुंदर सिंह एवं टाटा मोटर्स लखनऊ के एचआर हेड मोहन राव गन्टा और टाटा मोटर्स जमशेदपुर के ई आर हेड सौमिक रॉय का स्वागत किया गया. सभी अतिथियों को गुलदस्ता, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर यूनियन के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया. इस अवसर पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यह स्वागत समारोह औपचारिक एवं शिष्टाचार पूर्ण है. वास्तव में श्याम सुंदर सिंह जब भी जमशेदपुर आते हैं तो यह प्रयास रहता है कि इनके उर्जाश्रोत पूर्ण भाषण सभी कमेटी मेंबर सुनें ताकि उनमें भी नई ऊर्जा का संचार हो. उन्होंने कहा कि एचआर हेड एवं ई आर हेड से अपने सभी कमेटी मेंबरों को भेंट कराना इस समारोह का उद्देश्य है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-enrollment-and-re-registration-in-ignou-in-january-session-till-february-20/">जमशेदपुर
: इग्नू में जनवरी सत्र में नमांकन और पुनः पंजीकरण 20 फरवरी तक
: इग्नू में जनवरी सत्र में नमांकन और पुनः पंजीकरण 20 फरवरी तक
Leave a Comment