Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : स्कूटी से पैसा लेकर भागे दूसरे अपराधी को पुलिस ने ओडिशा से किया गिरफ्तार

Baharagoda : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के केवला स्थित मेडिकल दुकान के पास विगत शुक्रवार को स्कूटी से 2.20 लाख रुपये लेकर भाग रहे दो बदमाशों में से एक को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया था. पकड़े गए बदमाश ए रमेश की निशानदेही पर पुलिस ने उसके दूसरे साथी कालिया प्रधान को भी ओडिशा से 12 घंटा के भीतर गिरफ्तार कर लिया. बदमाशों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है. जबकि 2.20 लाख रुपये भी पुलिस ने बरामद कर लिये हैं. दोनों आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं. दोनो आरोपियों को पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है. [caption id="attachment_565293" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Baharagoda-Chori-1.jpg"

alt="" width="600" height="567" /> चोरी की घटना में प्रयुक्त बाइक.[/caption] इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/canopy-the-villagers-of-dumarchuan-are-quenching-their-thirst-with-chuandi-water-even-pure-drinking-water-is-not-available/">चंदवा

: चुआंड़ी के पानी से प्यास बुझा रहे डुमरचुआं के ग्रामीण, शुद्ध पेयजल भी मयस्सर नहीं

स्कूटी की डिक्की से निकाला था पैसा

थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि बेंदा गांव में रहने वाले संदीप मन्ना शनिवार को बैंक ऑफ इंडिया से 3.50 लाख रुपया निकाले थे. इसमें से 1.30 लाख रुपए अपने एक दोस्त को देने के बाद बाकी रुपया अपनी स्कूटी के डिक्की में रखाे थे. केवला में स्कूटी खड़ी कर वे मेडिकल दुकान के भीतर चले गए. इसी बीच एक बाइक पर दो बदमाश पहुंचे और स्कूटी का डिक्की तोड़ उसमें रखा रुपये निकाल भागने लगे. इनमें से एक बदमाश को आसपास के लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया. जबकि दूसरा बदमाश बाइक लेकर मौके से भागने में सफल रहा. घटनास्थल से पकड़े गए बदमाश के पास से चोरी के सारे रुपए बरामद कर लिए गए. पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही घटना में शामिल दूसरे अपराधी को भी ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-preparation-for-competitive-examinations-will-be-done-in-government-schools-from-primary-classes-only/">जमशेदपुर

: सरकारी स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं से ही करायी जायेगी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी

दोनों हैं ओडिशा के शातिर अपराधी

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी ओडिशा के शातिर अपराधी हैं. इनके खिलाफ ओडिशा के विभिन्न थानों में लूट और छिनतई के कई केस दर्ज हैं. पूछताछ के क्रम में दोनों आरोपियों ने बताया गया कि घाटशिला, जमशेदपुर, सराईकेला, मुसाबनी आसपास क्षेत्र के बैंक परिसर में रेकी कर चोरी और छिनतई के उद्देश्य से घाटशिला में किराए के मकान में रह रहे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही