Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : संस्थापक दिवस को प्रकाश पर्व के तौर मनाएगा टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन

Jamshedpur ( Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की महामंत्री आरके सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में टाटा ग्रुप के संस्थापक जेएन टाटा की जयंती 3 मार्च को गत वर्ष की तरह से इस बार भी हर्षोल्लास से प्रकाश पर्व के रूप में मनाने का फैसला लिया गया. इस मौके पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि गत वर्ष की तरह इस बार भी 3 मार्च को दिवाली जैसा माहौल बनाया जाएगा. हर घर में दीया जलाए जाएंगे. हर पार्क में हर गोल चक्कर में शाम को दीया जलाकर हम लोग टाटा जी को श्रद्धांजलि देंगे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-motors-workers-union-will-celebrate-founders-day-as-prakash-parv/">बहरागोड़ा

 : स्कूटी से पैसा लेकर भागे दूसरे अपराधी को पुलिस ने ओडिशा से किया गिरफ्तार

गुरमीत सिंह व आरके सिंह का किया अभिनंदन

अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष से शुरू हुआ अभियान इस बार और बढ़-चढ़कर होगा और दीप जलाकर टाटा जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा. इसके बाद इंटक के राष्ट्रीय अधिवेशन में अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आर के सिंह को इंटक के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर अध्यक्ष और महामंत्री का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया. बैठक में सभी आफिस बेयरर, कमिटी मेम्बर, आर के सिंह फैंस क्लब के सभी लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही