Search

 
 
 

जमशेदपुर: टाटा पावर ने "हमारे ग्रह में निवेश" की थीम पर आधारित फिल्म की रिलिज

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा पावर ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफार्मों पर एक प्रेरणादायक फिल्म रिलीज की है. यह फिल्म "हमारे ग्रह में निवेश" की थीम को बढ़ावा देती है. लद्दाख की पृष्ठभूमि में बनी इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे सौर ऊर्जा अपार संभावनाओं से भरे भविष्य की ओर ले जा रही है और यह फिल्म हम सभी को हरित विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित करती है. लद्दाख की एक युवा महत्वाकांक्षी मुक्केबाज को फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखाया गया है. उस मुक्काबाजे के लिए यह आवश्यक है कि उसके प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बिजली की आपूर्ति बाधित न हो. वह जिस बॉक्सिंग एरेना में प्रैक्टिस करती है वह सौर बिजली से रोशन हो उठता है. इस प्रकार उसका अभ्यास सुचारू रूप से जारी रहता है. बिजली की इस निर्बाध आपूर्ति से बॉक्सर बनने का उसका सपना प्रभावित नहीं होता और वह बॉक्सिंग की प्रैक्टिस में पूरे जोर-शोर से लग जाती हैं. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-social-worker-distributed-clothes-in-guava-on-the-occasion-of-eid/">नोवामुंडी

: ईद के अवसर पर समाजसेवी ने गुवा में किया वस्त्र वितरण

हरित ऊर्जा का किया जा रहा प्रचार-प्रसार 

इस अवसर पर टाटा पावर के चीफ ब्रांड एंड कम्युनिकेशन ज्योति कुमार बंसल ने कहा कि इस प्रेरक फिल्म के साथ, टाटा पावर अपने ‘सस्टेनेबल इज अटेनेबल‘ अभियान को रेखांकित कर रहा है और इस बात पर प्रकाश डाल रहा है कि यह कॉर्पोरेट इंडिया और उपभोक्ताओं दोनों के लिए टिकाऊ उत्पादों एवं सेवाओं को अपनाने को आसान और सस्ती बनाने के लिए कैसे काम कर रहा है. ज्योति कुमार ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गये मिशन लाइफ के अनुरूप यह अभियान हमारे दैनिक जीवन में स्थिरता के बारे में बात कर रहा है. इस अभियान का उद्देश्य देश में हरित और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग का प्रचार-प्रसार जारी रखना है. टाटा समूह ने भारत के नेट जीरो लक्ष्यों में अपने योगदान के हिस्से के रूप में समूह के लिए एक बड़े प्राथमिकता के रूप में नई ऊर्जा की पहचान की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही