Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा पावर ने कर्मचारियों व ग्राहकों से 25 मार्च को एक घंटा घर के स्विच ऑफ करने का किया आग्रह

Jamshedpur (Dharmendra Kumar)भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी टाटा पावर ने "अर्थ आवर 2023" को बढ़ावा देने के लिए वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) का समर्थन किया है. जलवायु परिवर्तन और प्रकृति की हो रही हानि के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप टाटा पावर ने यह कदम उठाया है. मार्च महीने में टाटा पावर ने डिजिटल इलेक्ट्रिसिटी बिलों और संदेशों के जरिए अपने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि शनिवार 25 मार्च 2023 को रात साढ़े आठ से साढ़े नौ तक अभी गैर-जरूरी लाइट बंद रखकर इस पहल में अपना योगदान दें. साथ ही दिल्ली, मुंबई और ओड़िशा में महिला परिवर्तन एजेंट्स "आभा" के जरिए उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर समाज के सबसे निचले स्तर पर जागरूकता पैदा करने का काम भी कंपनी कर रही है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-the-high-speed-of-the-bike-killed-two-students-one-injured/">साहिबगंज

: बाइक की तेज रफ्तार ने ली दो छात्रों की जान, एक घायल

"अर्थ आवर 2023" में हिस्सा लेने के लिए किया प्रोत्साहित

इन प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए, टाटा पावर दिल्ली ने व्हाट्सअप ग्रुप्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन्स और सोसाइटियों तक पहुंचकर लोगों को "अर्थ आवर 2023" में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया. अर्थ आवर एक प्रतीकात्मक "लाइट्स ऑफ" आंदोलन है जो पृथ्वी के प्रति सामूहिक समर्थन को दर्शाता है और पर्यावरण पूरक जीवन की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए जलवायु परिवर्तन पर सार्वजनिक जागरूकता को बढ़ावा देता है. टाटा पावर के प्रवक्ता ने बताया कि "अर्थ आवर 2023" एक रिमाइंडर है कि हम में से हर व्यक्ति जो छोटे-छोटे बदलाव लाता है, वह बदलाव साथ मिलकर पृथ्वी पर लक्षणीय प्रभाव डाल सकते हैं. पृथ्वी की भलाई के लिए लाखों लोग इस पहल में साथ आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-purendra-narayan-participated-in-mage-porob-organized-in-bantanagar/">आदित्यपुर

: बंतानगर में आयोजित मागे पोरोब में शामिल हुए पुरेंद्र नारायण

स्विच ऑफ कर 60 मिनट बिताने का किया अनुरोध

हमारे कर्मचारियों के साथ, हम हमारे ग्राहकों, बिजनेस एसोसिएट्स और समुदायों को बेहतर भविष्य के लिए ऊर्जा संरक्षण और स्थायी जीवन को बढ़ावा देने के लिए अर्थ "अर्थ आवर 2023" में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. इस वर्ष "अर्थ आवर 2023" में दुनिया भर के लोगों और समुदायों से परिवर्तन का वैश्विक क्षण बनाने के लिए एक घंटे का समय निकालने का आग्रह कर रहा है. "अर्थ आवर 2023" के आइकॉनिक स्विच-ऑफ में दुनिया भर के लैंडमार्क और घर हिस्सा लेते हैं. लोगों को उनकी दिनचर्या और रोजमर्रा के कामों से ``स्विच ऑफ`` करने और हमारे ग्रह के लिए कुछ सकारात्मक करने के लिए 60 मिनट बिताने का अनुरोध किया जा रहा है ताकि पृथ्वी के लिए सबसे बड़ा घंटा बनाया जा सकें. 2007 से चलाया जा रहा "अर्थ आवर 2023" अभियान पर्यावरण के लिए दुनिया का सबसे बड़ा जमीनी आंदोलन बन गया है, जो दुनिया भर के 192 देशों और क्षेत्रों में व्यक्तियों, समुदायों, व्यवसायों, संगठनों और सरकारों को पृथ्वी के लिए खड़ा करने के लिए एक साथ ला रहा है. इस वैश्विक आंदोलन में भागीदारी के माध्यम से, टाटा पावर एक स्थायी भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही