Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की टीम ने ट्विन पीक्स पर लहराया तिरंगा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) की एक टीम ने ट्विन पीक्स, डेजो जोंगो (6260 मीटर) और कांग यात्से 2 (6223 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की. हाल के अभियान (11 से 26 अगस्त के बीच) का नेतृत्व टीएसएएफ के अनुभवी पर्वतारोही एवं प्रशिक्षक सुषेन महतो और प्रशिक्षक स्वर्णलता दलाई के अलावा धर्मेंद्र सिंह, अनीता स्वैन और रणदेब सिंह ने किया था. शिखर पर चढ़ने वालों ने अद्वितीय साहस, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रदर्शन किया. यह उपलब्धि पूरी टीम के समर्पण, प्रशिक्षण और भावना का प्रमाण है. इस पर्वतारोहण (डेजो जोंगो और कांग यात्से-2) अभियान में रक्षित महतो, आशीष कुमार सिन्हा, सुमन पात्रा, सुलेखा कुमारी (शर्मा), उमा तिर्की, मधुस्मिता साहू, विकास कटारिया, अमित कुमार, सोमनत रेड्डी, अंकित शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, स्वर्णलता दलाई, अनिता स्वैन, आदित्य कुमार, सुलेखा कुमारी, कोनकी अनिल कुमार, सुसेन महतो और रणदेव सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें : झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-302-suspected-dengue-patients-found-30-confirmed-20-cases-of-chikungunya-found-in-ranchi/">झारखंडः

डेंगू के 302 संदिग्ध मरीज मिले, 30 में पुष्टि, रांची में चिकनगुनिया के मिले 20 मामले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही