Search

जमशेदपुर : टाटा स्टील एआईटीए मेन्स ओपन सिंगल्स नेशनल टूर्नामेंट का उद्घाटन 5 जून को

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील एआईटीए मेन्स ओपन सिंगल्स नेशनल टूर्नामेंट का आयोजन 5 जून सोमवार से जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा. एक लाख की प्राइज मनी वाले इस टेनिस टूर्नामेंट 2023 के मेन्स ओपन सिंगल्स के क्वालीफाइंग मैच में उत्तर प्रदेश के वाशु गुप्ता ने महाराष्ट्र के गैर वरीय आदविक नाटेकर को दो सेट में 7-5, 6-4 से हराया. सिंथेटिक कोर्ट में खेले गए क्वालीफाइंग मैच के शुरुआती दौर में अद्विक का अधिक नियंत्रण था. लेकिन अंततः तीसरी वरीयता प्राप्त वाशु गुप्ता ने अपने अनुभव के आधार पर आद्विक नाटेकर को पराजित कर दिया. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-bjym-state-general-secretary-took-blessings-of-mother-rankini/">मुसाबनी

: भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ने मां रंकिणी का लिया आशीर्वाद

मुख्य टूर्नामेंट में 8 खिलाड़ियों ने किया प्रवेश

क्वालीफाइंग ड्रॉ के माध्यम से मुख्य टूर्नामेंट में प्रवेश करने वाले क्वालीफायर खिलाड़ियों में अथर्व शर्मा (महाराष्ट्र), शौर्य माणिक (छतीसगढ़), वाशु गुप्ता (उत्तर प्रदेश), राज ऋषि केशरी (उत्तर प्रदेश), सागर कल्याण (तामिलनाड़ु), पार्थ सोमानी (महाराष्ट्र), सुयश कुमार (उत्तर प्रदेश) और प्रोसेनजीत पॉल (झारखंड) शामिल हैं. टूर्नामेंट का उद्घाटन 5 जून (सोमवार) को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//