Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील और यूके सरकार यूके स्टील उद्योग में 1.25 बिलियन पाउंड का करेगी निवेश

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील और यूके सरकार संयुक्त रूप से यूके स्टील उद्योग में 1.25 मिलियन पाउंड का निवेश करने पर सहमत हुए है. इस अवसर पर प्रतिक्रिया देते हुए टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि यूके सरकार के साथ समझौता इस्पात उद्योग और वास्तव में यूके में इंडस्ट्रियल वैल्यू चेन के भविष्य के लिए एक निर्णायक क्षण है. यूके में सस्टेनेबल स्टील मेकिंग के भविष्य के लिए प्रस्तावित ट्रांजीशन मार्ग विकसित करने में सरकार और प्रधान मंत्री ऋषि सुनक के साथ काम करना बेहद खुशी की बात है. प्रस्तावित निवेश महत्वपूर्ण रोजगार के अवसरों का सृजन करेगा और साउथ वेल्स में ग्रीन टेक्नोलॉजी-आधारित इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम के विकास के लिए एक बड़े अवसरों के द्वार खोलेगा. हम इन प्रस्तावों पर अपने हितधारकों के साथ जिम्मेदार तरीके से काम करने के लिए उत्सुक हैं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-mangalpath-was-organized-on-the-occasion-of-dadi-mahotsav/">मनोहरपुर

: दादी महोत्सव के उपलक्ष्य पर मंगलपाठ का हुआ आयोजन

टाटा स्टील यूके को आधुनिक भविष्य के लिए किया जा रहा तैयार

टाटा स्टील के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेंद्रन ने कहा कि टाटा स्टील यूके को हैवी ऐंड फैसिलिटी के अपने जीवनचक्र के अंत के करीब पहुंचने के कारण महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. हाल के दशकों में यूके स्टील उद्योग में सबसे बड़े निवेशों में से एक यह प्रस्तावित परियोजना, सभी हितधारकों के लिए इष्टतम परिणाम का अवसर प्रदान करती है. हम टाटा स्टील यूके के लिए भविष्य के जोखिम और अवसरों के संदर्भ में प्रस्तावित ट्रांजीशन पाथवे पर यूनियनों के साथ सार्थक परामर्श करेंगे. यूके सरकार के समर्थन और सभी हितधारकों सहित टाटा स्टील यूके के कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों से हम टाटा स्टील यूके को एक हरित, आधुनिक भविष्य के लिए तैयार कारोबार में बदलने के लिए काम करेंगे. टाटा स्टील द्वारा यूके सरकार से 500 मिलियन पाउंड अनुदान सहित 1.25 बिलियन पाउंड की पूंजीगत लागत के साथ पोर्ट टैलबोट साइट पर अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस स्टीलमेकिंग में निवेश करने पर सहमती बनी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही