Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने नीलडीह में बनाया रेन वाटर हार्वेस्टिंग तालाब

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदुपर पूर्वी के विधायक सरयू राय व टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी ने संयुक्त रूप से तालाब का उद्घाटन किया. मौके पर चाणक्य चौधरी ने कहा कि तीन माह की छोटी अवधि में यह नया रेन वाटर हार्वेस्टिंग तालाब का निर्माण किया गया है. 1.5 एकड़ में फैले इस तालाब में 18 मिलियन लीटर जल संधारण की क्षमता है, जिससे भू-जल का स्तर भी रिचार्ज होगा. यह एक प्राकृतिक तालाब है. इसमें पूर्व से पश्चिम की ओर आने वाली वर्षा जल व प्राकृतिक नालियों से आने वाले पानी को वास्तुशिल्प थीम का रूप देते हुए प्राकृतिक तालाब का रूप दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deep-depression-weakened-in-jharkhand-intermittent-rain-will-continue/">जमशेदपुर

: झारखंड में कमजोर पड़ा डीप डिप्रेशन, रूक-रूककर होती रहेगी वर्षा
इस तालाब के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा को बेहतर बनाने के लिए दो फव्वारे व दो इंप्लोडर भी लगाए गए हैं, जो जलीय जीवों को मदद करेंगे. साथ ही क्षेत्र की सुंदरता को भी बढ़ाएंगे. उन्होंने बताया कि तालाब के चारों ओर लगभग 350 मीटर लंबा वाकर्स ट्रैक भी बनाया गया है. इस पूरे क्षेत्र में 6000 विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधे लगाकर पूरे क्षेत्र को हरा-भरा बनाया गया है. चाणक्य चौधरी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से जहां जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा. वहीं स्थानीय निवासी भी लाभांवित होंगे. कार्यक्रम में जुस्को एमडी तरूण डागा, टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी, आईएसडब्ल्यूपी के एमडी नीरज कांत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही