Search

जमशेदपुर : टाटा स्टील अप्रेंटिस के लिए 26 अप्रैल तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील में एक साल के अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए 26 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. इस संबंध में टाटा स्टील द्वारा नोटिस जारी किया गया है. किसी भी सरकारी या निजी संस्थान से आईटीआई पास कोई भी व्यक्ति इसके लिए आवेदन कर सकता है. इसके लिए झारखंड का डोमेसाइल को अनिवार्य किया गया है. आईटीआई पास अथवा सेकेंड ईयर में पढ़ाई करने वाले भी इसके लिए आवेदन कर सकते है. आवेदन करने वाले का जन्म एक अप्रैल 1993 से एक अप्रैल 2005 के बीच होना आवश्यक है. इसके लिए पहले लिखित परीक्षा होगी. परीक्षा पास करने के बाद इंटरव्यू होगा और फिर उनका फाइनल चयन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-ramchandra-kalindi-nominated-as-mandal-president-of-bjp-yuva-morcha/">गुड़ाबांदा

: रामचंद्र कालिंदी भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोनीत

नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट प्रदान करेगी कंपनी

चयनित अभियर्थी को एक साल तक टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट में ट्रेनिंग कराया जायेगा. इस दौरान ट्रेनिंग करने वालों को स्टाइपेंड भी दिया जायेगा. इस दौरान अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर सबका रजिस्ट्रेशन कराया जायेगा. आवेदन करने के लिए टाटा स्टील के पोर्टल  पर ज्यादा जानकारी प्राप्त की जा सकती है. एक साल के सफलतापूर्वक अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग का आकलन लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूर्ण करने वाले अभियर्थियों को टाटा स्टील द्वारा नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp