Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक बुधवार को हुई. बैठक में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू वाइस चेयरमैन नितेश राय समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इस संबंध में वाइस चेयरमैन नितेश राज्य ने बताया कि लगातार खाने की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत मिल रही थी. कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण खाना नहीं मिल रहा है. इसके अलावा खाना का मेनू को भी बदलने की मांग हो रही थी. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-bjp-workers-burnt-cms-effigy-in-protest-against-lathicharge/">गुड़ाबांदा

: लाठीचार्ज के विरोध में भाजपाइयों ने फूंका सीएम का पुतला

खाने की क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं - संजीव चौधरी

बैठक में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की खाने की क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. जब मैनेजमेंट ने अच्छा खाना देने के लिए सिस्टम बनाया है तो घटिया खाना क्यों परोसा जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों को खाने की क्वालिटी में सुधार के साथ मेनू में बदलाव करने को कहा. मैनेजमेंट कमिटी के लोगों ने तय किया कि सारे बिन्दुओं का अध्ययन करने के बाद नया मेनू और बेहतरीन क्वालिटी का खाना कर्मचारियों को परोसा जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही