Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने पहले चेयरमैन दोराबजी टाटा की मनाई 163वीं जयंती

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : टाटा स्टील ने शनिवार को अपने पहले चेयरमैन दोराबजी टाटा की 163 वीं जयंती मनाई. इस अवसर पर टाटा स्टील के संयंत्र स्थलों और कार्यालयों में दोराबजी टाटा को श्रद्धांजलि दी गई. टाटा स्टील के जमशेदपुर, कलिंगानगर और मेरामंडली स्थित संयंत्र परिसर में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए गए. कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने सर दोराबजी टाटा को पुष्प अर्पित किया. श्रद्धांजलि कार्यक्रम माइनिंग लोकेशन और डाउनस्ट्रीम फैसिलिटी जैसे खोपोली और साहिबाबाद में भी आयोजित किए गए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-st-xaviers-school-and-junior-college-won-the-title-of-inter-school-basketball-tournament/">चाईबासा

: सेंट जेवियर्स स्कूल और जूनियर कॉलेज ने जीता इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

दोराबजी टाटा पार्क में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि समारोह

दोराबजी टाटा की 163 वीं जयंती पर जमशेदपुर में कार्यक्रम की शुरुआत दोराबजी टाटा पार्क से हुई. यहां श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. इसमें टाटा स्टील के सेफ्टी हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी के वाइस प्रेसिडेंट संजीव पाल मुख्य अतिथि व टाटा वर्कर्स यूनियन के वाइस प्रेसिडेंट शाहनवाज आलम विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे. कंपनी के पूर्व प्रबंध निदेशक डॉ जेजे ईरानी भी इस कार्यक्रम में पहुंचे. कार्यक्रम में बोलते हुए टाटा स्टील के सेफ्टी हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी के वाइस प्रेसिडेंट संजीव पाल ने कहा कि दोराबजी टाटा एक दूरदर्शी पिता जमशेदजी नुसेरवानजी टाटा के पुत्र थे. उन्होंने कंपनी में आर्थिक स्वतंत्रता की नींव रखी. टाटा वर्कर्स यूनियन के वाइस प्रेसिडेंट शाहनवाज आलम ने कहा सर दोराबजी टाटा भारत में औद्योगिक संबंधों के निर्माता हैं. टाटा स्टील के चेयरमैन के रूप में उनके नेतृत्व के दौरान 8 घंटे का कार्य दिवस और अन्य लाभकारी योजनाएं कर्मचारियों के लिए फायदेमंद साबित हुईं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-full-term-apprenticeship-opportunity-at-tata-motors-lucknow-branch/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स की लखनऊ ब्रांच में फुल टर्म अप्रेंटिसशिप का अवसर

कारपोरेट गवर्नेंस में स्थापित किए थे सुखद मानक

दोराबजी टाटा टाटा स्टील के पहले चेयरमैन थे. उन्होंने कंपनी के कारपोरेट गवर्नेंस में कई सुखद मानकों को जोड़ा. उन्होंने कंपनी में 8 घंटे का कार्य दिवस लागू किया. इसके अलावा मातृत्व अवकाश, भविष्य निधि, दुर्घटना मुआवजा, निशुल्क चिकित्सा सहायता आदि कई कल्याणकारी उपायों को समय से पहले टाटा स्टील में लागू किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही