Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने मनाई सर दोराबजी टाटा की 164वीं जयंती

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील ने रविवार को सर दोराबजी टाटा की 164वीं जयंती मनाई. इस अवसर पर दोराबजी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के उपाध्यक्ष चाणकया चौधरी और विशिष्ट अतिथि टाटा स्टील के पूर्व उप प्रबंध निदेशक डॉ टी मुखर्जी व सम्मानित अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उपस्थित थे. अतिथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया तथा अगली पीढ़ियों के नेताओं को प्रेरित करने के लिए उनके जीवन और समय पर एक पुस्तक का लोकार्पण किया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bjp-people-listened-to-pms-mind-in-kendadih/">घाटशिला

: केंदाडीह में भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात

उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

चाणक्य चौधरी ने कहा कि सामाजिक कल्याण, औद्योगिक विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति सर दोराबजी की प्रतिबद्धता उनके उल्लेखनीय चरित्र का प्रमाण है. उनकी दूरदर्शिता और समर्पण ने भावी पीढ़ियों को व्यवस्थित और वैज्ञानिक उन्नति में सक्षम बनाया और भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया. उनकी विरासत उद्योग के दायरे से परे तक फैली हुई है. वहीं टाटा स्टील के पूर्व उप प्रबंध निदेशक (स्टील) टी मुखर्जी ने कहा कि भारतीय विज्ञान संस्थान की स्थापना सर दोराब जी टाटा ने की थी और इसने विज्ञान और उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि सर दोराब जी टाटा ने मजदूरों की दुर्दशा को समझा और यूनियन को आगे बढ़ाने में मदद की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही