Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने मनाई जेआरडी टाटा की 119वीं जयंती, कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील द्वारा शनिवार को भारत रत्न जेआरडी टाटा की 119वीं जयंती मनाई गई. जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर टाटा स्टील द्वारा शहरवासियों के लिए वॉकथॉन, एयरो मॉडलिंग शो और अन्य कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. टाटा स्टील और अन्य समूह कंपनियों के गणमान्य व्यक्तियों और कर्मचारियों द्वारा जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे और विभिन्न अन्य स्थानों पर जेआरडी टाटा को श्रद्धांजलि दी गई. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-mp-laid-foundation-stone-of-titlighat-bahda-road-said-corruption-will-not-be-tolerated/">किरीबुरू

: सांसद ने किया तितलीघाट-बहदा सड़क का शिलन्यास, कहा- भ्रष्टाचार नहीं होगा बर्दाश्त

जेआरडी स्पोर्टस् कंप्लेक्स वॉकथॉन का आयोजन

[caption id="attachment_714860" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/walkathon_749-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जेआरडी स्पोर्टस् कंप्लेक्स में वॉकथॉन के विजेता[/caption] टाटा स्टील खेल विभाग द्वारा जेआरडी टाटा की जयंती पर वॉकथॉन का आयोजन किया गया. जिसमें शहरवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. इसमें सभी उम्र के लोगों की भागीदारी रही. इस दौरान जेआरडी स्पोर्टस् कंप्लेक्स के अंदर ही लोगों ने लगभग तीन किलोमीटर चहलकदमी की. वॉकथॉन में लगभग 400 लोगों ने भाग लिया, जिसमें अस्मिता दोरजी (एवरेस्ट पर्वतारोही), संतोष वर्गीस (पूर्व भारतीय एथलेटिक कोच), मुकुल विनायक चौधरी, चीफ स्पोर्ट्स टाटा स्टील और हेमंत गुप्ता, हेड स्पोर्ट्स टाटा स्टील उपस्थित थे. वॉकथॉन में पुरुष वर्ग में रामलखन दास प्रथम, मुकेश कुमार द्वितीय और संजीव को तीसरा स्थान प्राप्त हुए. वहीं महिला वर्ग में पूजा कुमारी प्रथम, लिप्सा द्वितीय और सुप्रिया बेसरा तीसरे स्थान पर रही. बच्चों के वर्ग में काव्यांश श्रीवास्तव प्रथम, हर्षमिल दक्ष द्वितीय और तीसरे स्थान पर सात्विक कुमार रहें. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-seventh-annual-festival-of-baba-digambar-nath-temple-organized-geeta-koda-included/">चाईबासा

: बाबा दिगंबर नाथ मंदिर का सातवां वार्षिक महोत्सव आयोजित, गीता कोड़ा हुई शामिल

गोपाल मैदान में आयोजित हुआ एयरो मॉडलिंग शो  

जेआरडी टाटा जयंती कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोपाल मैदान में एयरो मॉडलिंग शो रहा. इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे. एयरो मॉडलिंग शो में इंटरैक्टिव डिस्प्ले और नाइट्रो इंजन, टरबाइन इंजन और इलेक्ट्रिक इंजन से लेकर विभिन्न आकार और प्रकार के मॉडल विमानों की शानदार प्रदर्शनी दर्शकों के लिए लगाई गई थी. शो में जमशेदपुर और कोलकाता की टीमें शामिल थी. शो के दौरान विमानों और अन्य मॉडलों का स्थिर प्रदर्शन किया गया जबकि फन क्यूब, स्लो स्टिक और ट्विन इलेक्ट्रिक जैसे विमान उड़ाए गए. एयरो मॉडलिंग शो में विभिन्न छोटे-छोटे उड़ते विमानों की कालाबाजी देख कर उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही