Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : तीन मार्च को कोरोना वॉरियर्स पार्क का टाटा स्टील के चेयरमैन करेंगे उद्घाटन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील अपने संस्थापक जेएन टाटा की जयंती के अवसर पर शहरवासियों को प्रत्येक वर्ष कुछ ना कुछ सौगात देती है. इस वर्ष टाटा स्टील द्वारा कोविड के दो वर्षों के बाद कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी टाटा स्टील के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी, टाटा स्टील यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा और महाप्रबंधक कैप्टन धनंजय मिश्रा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त रुप से दी. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-initiation-of-robbery-at-cycle-parts-shopkeepers-house-two-arrested/">गिरिडीह

: साइकिल पार्ट्स दुकानदार के घर डकैती का उद्भेदन, दो गिरफ्तार
इस अवसर पर चाणक्य चौधरी ने कहा कि कोविड के दौरान फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर्स ने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए लोगों की सेवा की. इस दौरान कई फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर्स को अपनी जान भी गंवानी पड़ी. इस महामारी में लोगों की सेवा करने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने एवं आने वाली पीढ़ी को कोविड के संबंध में बताने के उद्देश्य कोरोना वॉरियर्स पार्क का निर्माण किया गया है. इसका उद्घाटन टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन दो मार्च को करेंगे. वहीं सर्किट हाउस एरिया में निर्मित जामशेदपुर नेचर ट्रेल पार्क एवं जुबली पार्क में अग्नि स्टील स्ट्रक्चर का भी लोकार्पण दो मार्च को चैयरमैन करेंगे. इसे भी पढ़ें : एग्जिट">https://lagatar.in/exit-polls-bjp-govt-again-in-tripura-signs-of-return-in-nagaland-npa-expected-to-rise-in-meghalaya/">एग्जिट

पोल : त्रिपुरा में फिर भाजपा सरकार का अनुमान, नगालैंड में वापसी के संकेत, मेघालय में एनपीए को बढ़त की उम्मीद
चाणक्य चौधरी ने बताया कि इस वर्ष शहर के कुल 38 गोलचक्करों को सजाया गया है. वहीं खरकई लिंक रोड एवं स्ट्रेट माइल रोड की भी सजावट की गई है. कैप्टन धनंजय मिश्रा ने बताया कि जुबली पार्क 3 से 7 मार्च तक आम लोगों के लिए खुलेगा. वहीं रात के 10 बजे से 11 बजे तक लोग पार्क के अंदर कार से सजावट देख सकेंगे. 3 मार्च को टाटा वर्क्स के अंदर टाटा जी की प्रतिमा पर चैयरमैन एन चंद्रशेखरन श्रद्धांजलि देंगे. इसके पश्चात पोस्टल पार्क के पास कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा झांकी निकाली जाएगी. एसएनटीआई में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 2 से 5 मार्च तक किया जाएगा. 2 और 3 मार्च को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही