Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने "ऊर्जा" कार्यक्रम लॉन्च के साथ डिजिटल सेवाओं का किया विस्तार

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): टाटा स्टील द्वारा ईसीए (इमर्जींग कस्टमर एकाउंट) ग्राहकों के लिए कंपनी के केंद्रीकृत डिजिटल खरीद और बिक्री प्लेटफॉर्म DigECA पर अपने प्रमुख वित्त कार्यक्रम "ऊर्जा" के लॉन्च के साथ अपनी डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है. "ऊर्जा" कार्यक्रम को एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) और टाटा स्टील वितरकों के ईसीए ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है. यह सुविधा उन ग्राहकों के लिए है जो ऋण लेना चाहते हैं लेकिन वित्तीय संस्थानों, बैंकों, एनबीएफसी से असुरक्षित वित्त की अनुपलब्धता के कारण इसे प्राप्त करना मुश्किल हो रहा है. इस संबंध में टाटा स्टील के मार्केटिंग और सेल्स, ब्रांडेड प्रोडक्ट्स और रिटेल (फ्लैट प्रोडक्ट्स) के प्रमुख प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि ऊर्जा प्रोग्राम प्रमुख बैंकों और एनबीएफसी जैसे कई ऋणदाताओं को एमएसएमई एवं ईसीए ग्राहकों से जोड़ती है तथा कुशल और सरल तरीके से पूंजी से संबंधित समस्याओं का समाधान करती है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-organization-will-expand-in-the-state-under-the-leadership-of-babulal-vijay-melgandi/">चाईबासा

: बाबूलाल के नेतृत्व में प्रदेश में होगा संगठन का विस्तार : विजय मेलगांडी

कार्यक्रम के विस्तार पर काम कर रही टाटा स्टील

यह एकीकृत प्लग-एंड-प्ले प्लेटफॉर्म आसान तरीके, कम दस्तावेज और परेशानी मुक्त रोटेशनल क्रेडिट सुनिश्चित करता है जिसे उपयोग के आधार पर और अनुरोध पर आसानी से पुनः प्राप्त किया जा सकता है. टाटा स्टील और सेल के संयुक्त उद्यम एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड द्वारा प्रबंधित, ऊर्जा कार्यक्रम एक एकीकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और भुगतान प्रणाली के माध्यम से डिजिटल रूप से संचालित होता है. टाटा स्टील और एमजंक्शन ईसीए के लिए विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करने के लिए और अधिक ऋणदाताओं को जोड़कर "ऊर्जा" कार्यक्रम का विस्तार करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. विभिन्न बाजार क्षेत्रों में अपने ग्राहकों की सेवा करने के लिए टाटा स्टील की प्रतिबद्धता उसके रणनीतिक दृष्टिकोण में स्पष्ट है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही