Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा स्टील अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए हमेशा से रहा है तत्पर

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील ने अपनी स्थापना से ही अपने संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा के सिद्धांत का पालन किया है. कर्मचारियों सहित सभी हितधारकों को विकसित करने में व्यवसाय को योगदान देना चाहिए. टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के कल्याण और भलाई के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को शुरू करने में अग्रणी भूमिका निभाई है, जिन्हें बाद में भारत सरकार द्वारा अपनाया गया था. कंपनी द्वारा शुरू की गई कुछ शुरुआती कर्मचारी कल्याण योजनाओं में 1912 में आठ घंटे का कार्य दिवस, 1915 में निः शुल्क चिकित्सा सहायता, 1920 में वेतन सहित अवकाश, 1920 में श्रमिक भविष्य निधि योजना, 1920 में श्रमिक दुर्घटना मुआवजा योजना, 1928 में मातृत्व लाभ, 1934 में प्रॉफिट शेयरिंग बोनस, 1937 में ग्रेच्युटी स्कीम और 1945 में स्टडी लीव योजना शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-356-people-got-free-checkup-in-health-checkup-camp-organized-at-gemco-gurudwara/">जमशेदपुर

:  जेम्को गुरूद्वारा में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 356 लोगों की हुई निःशुल्क जांच

महिला कर्मचारियों के लिए शुरू की गई कई योजनाएं

1956 में टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो भारत में ट्रेड यूनियन आंदोलन के इतिहास में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है. टाटा स्टील ने अपनी महिला कर्मचारियों की सहायता के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम लागू किए हैं. 2017 में ``वूमेन ऑफ मेटल`` कार्यक्रम शुरू किया गया था. यह युवा और जोशीली महिलाओं के लिए एक छात्रवृत्ति कार्यक्रम है. 2018 में मासिक धर्म अवकाश की शुरुआत की गई, जिससे टाटा स्टील इस लार्ज स्केल सेगमेंट में ऐसा करने वाली पहली कंपनी बन गई. 2018 में महिला कर्मचारियों को दूसरा करियर विकल्प प्रदान करने के लिए ``टेक टू`` पालिसी शुरू की गई थी. सितंबर 2019 में वूमेन@माइंस पहल के तहत ओएमक्यू डिवीजन, माइंस में सभी शिफ्टों में महिलाओं को तैनात करने वाला देश का पहला माइनिंग डिवीजन बन गया.  इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hundreds-of-workers-from-east-singhbhum-participated-in-ajsu-partys-ranchi-social-justice-yatra/">जमशेदपुर

: आजसू पार्टी की रांची सामाजिक न्याय यात्रा में पूर्वी सिंहभूम से सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

टाटा स्टील और टीडबल्यूयू के बीच संबंध रहा है सौहार्दपूर्ण

टाटा स्टील एक विविध, समावेशी, सुरक्षित और निष्पक्ष कार्यस्थल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. 2020 में, इसने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को नियुक्त करने के लिए एक अभियान शुरू किया. उन्हें माइनिंग ऑपरेशंस में भी तैनात किया गया है. 2020-21 में, टाटा स्टील ने 22 महिलाओं के बैच को शामिल किया, जिन्हें नोवामुंडी आयरन माइंस में एचईएमएम (हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी) ऑपरेटरों के रूप में तैनात किया. वेस्ट बोकारो डिवीजन में भी इसी तरह की पहल की गई थी. टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन (टीडबल्यूयू) के बीच संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण रहे. दोनों ने मानव संसाधन के मोर्चे पर कई पहलुओं पर एक साथ काम किया. जे एन टाटा वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (जेएनटीवीटीआई) की स्थापना 2015 में झारखंड और ओडिशा में टाटा स्टील के परिचालन स्थानों के आसपास रहने वाले युवाओं को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण और नियुक्ति सहायता प्रदान करने के लिए एक स्वतंत्र संस्थान के रूप में की गई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही