Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा स्टील को सैरात बाजार से वसूली गई राशि ब्याज सहित जमा करने का निर्देश

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : उपायुक्त विजया जाधव ने शुक्रवार को जमशेदपुर शहर के दस हाट बाजार (सैरात) अंतर्गत कंपनी बिल्ट शॉप, कियोस्क, स्टॉल से कलेक्शन की गई राशि ब्याज सहित सरकारी खाते में जमा करने के लिए चीफ कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील को निर्देश दिए है. इस संबंध में उपायुक्त द्वारा एक पत्र जारी किया गया है जिसमें टाटा स्टील के लैण्ड एण्ड मार्केट हेड द्वारा वित्तीय वर्ष 1997-98 से 2021-22 तक कलेक्शन की गई राशि की सूची उपलब्ध करायी गई है. उक्त सूची में उल्लेखित राशि का सत्यापन जिला लेखा पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, जमशेदपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है. टाटा स्टील द्वारा कलेक्शन की गई राशि पर 13 प्रतिशत की दर से ब्याज की गणना की गई है. इसकी कुल राशि 176,676,246.52 रुपये है जिसमें 65,629,414.00 रुपये (वसूली की गई राशि) तथा 111,046,832.52 रुपये (ब्याज की राशि) सम्मिलित है. टाटा स्टील कंपनी को कलेक्शन की गई राशि ब्याज सहित 31 मार्च के पहले कोषागार में जमा कराने को कहा गया है. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-union-minister-arjun-munda-trying-to-get-keonjhar-seat-in-bjps-hands/">किरीबुरू

: क्योंझर सीट को भाजपा की झोली में डालने के प्रयास में लगे केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही