Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम में कर रही है निवेश : चंद्रशेखरन

Advertisement
Advertisement
  • टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने संस्थापक जेएन टाटा को दी श्रद्धांजलि
  • कहा- टाटा स्टील का भविष्य काफी अच्छा है
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने संस्थापक दिवस पर संस्थापक जेएन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पोस्टल पार्क में शहरवासियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम में निवेश कर रही है. टाटा स्टील यह संभावना भी तलाश रही है कि यहां अन्य किस क्षेत्र में निवेश किया जा सकता है, ताकि इस शहर के साथ टाटा स्टील का जो लगाव है उसे और मजबूत किया जा सके. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील का भविष्य काफी अच्छा है. उन्होंने वैश्विक चुनौतियों को बताया और विश्व स्तर पर हो रहे बदलाव में भारत की भूमिका का भी उल्लेख किया. [caption id="attachment_854629" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Tata-Steel-N-Chandrashekhran.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> टाटा स्टील कंपनी परिसर में संस्थापक जेएन टाटा को श्रद्धांजलि देते चेयरमैन एन चंद्रशेखरन.[/caption] इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-three-people-injured-when-auto-overturns-near-beguna-village/">चक्रधरपुर

: बेगुना गांव के पास ऑटो पलटने से तीन लोग हुये घायल
उल्लेखनीय है कि तीन मार्च को टाटा स्टील के संस्थापक जमशेद जी नशरवान जी टाटा का 185वां जन्मदिन मनाया जा रहा है. टाटा स्टील ने उनकी जयंती पर टाटा स्टील परिसर समेत उसकी अन्य अनुषंगी कंपनियों, सभी पार्क और पूरे शहर में विद्युत सज्जा की है. तीन मार्च को टाटा स्टील कंपनी परिसर में सुबह नौ बजे टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने संस्थापक जेएन टाटा को श्रद्धांजलि दी. उनके बाद टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-lok-sabha-candidate-pawan-singhs-refusal-to-contest-elections-from-asansol-what-is-the-controversy/">भाजपा

के लोकसभा उम्मीदवार पवन सिंह का आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार, क्या है विवाद…  
[caption id="attachment_854631" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Tata-Steel-TV-Narendran.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> टाटा स्टील कंपनी परिसर में संस्थापक जेएन टाटा को श्रद्धांजलि देते प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन.[/caption] इनके अलावा एमडी की पत्नी रुचि नरेंद्रन, टाटा स्टील के पूर्व एमडी स्व. डॉ जेजे ईरानी की पत्नी डेजी ईरानी, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी, टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा और अन्य विभागों के चीफ, यूनियन के नेताओं आदि ने श्रद्धांजलि दी. इस दौरान कई विभागों के कर्मचारियों ने मार्च पास्ट भी किया. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-lok-sabha-candidate-pawan-singhs-refusal-to-contest-elections-from-asansol-what-is-the-controversy/">भाजपा

के लोकसभा उम्मीदवार पवन सिंह का आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार, क्या है विवाद…  
[caption id="attachment_854633" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Postal-Park-VP-Chanaky.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पोस्टल पार्क में संस्थापक जेएन टाटा को श्रद्धांजलि देते वाइस प्रसिडेंट चाणक्य चौधरी.[/caption] इसके बाद बिष्टुपुर के पोस्टल पार्क में भी टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, एमडी टीवी नरेंद्रन, वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी, टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और अन्य ने श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-lok-sabha-candidate-pawan-singhs-refusal-to-contest-elections-from-asansol-what-is-the-controversy/">भाजपा

के लोकसभा उम्मीदवार पवन सिंह का आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार, क्या है विवाद…  

शहर की क्वालिटी ऑफ लाइफ देख लोग दंग हो जाते हैं : रितुराज सिन्हा

[caption id="attachment_854626" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Postal-Park-Rituraj-Sinha.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पोस्टल पार्क में संबोधित करते टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा.[/caption] इससे पहले टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा ने सभी का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि हमारे शहर जमशेदपुर में जब कोई बाहर से आते हैं तो यहां की सुविधा और क्वालिटी ऑफ लाइफ देखकर दंग रह जाते हैं. शहर के लोग भी क्वालिटी ऑफ लाइफ की तारीफ करते हैं. यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर और क्वालिटी उच्च कोटि की है. हमारे यहां बिजली या पानी की सप्लाई हो, सब कुछ बेहतर है. इसे देखकर लोग इसकी तारीफ करते हैं. सभी उच्च गुणवत्ता की है. इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/jammu-srinagar-highway-disrupted-due-to-heavy-rains-more-than-200-passengers-evacuated-safely/">भारी

बारिश से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बाधित, 200 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
शहर की ग्रीनरी और स्वच्छता भी काफी है. इसकी लोग खूब तारीफ करते हैं. उन्होंने कहा कि शहर में कई तरह के मनोरंजक कार्यक्रम भी होते हैं. इनमें जैम एट स्ट्रीट, वेंडर कार्निवाल, डॉग शो, प्लावर शो और फुटबॉल मैच आदि शामिल हैं. इन कार्यक्रमों को लोग खूब पसंद करते हैं और इसका भरपूर आनंद उठाते हैं. इसे भी पढ़ें : सात">https://lagatar.in/kumud-sahay-became-jamtara-dc-gholap-ramesh-gorakh-was-made-chatra-dc/">सात

IAS का तबादला, कुमुद सहाय जामताड़ा और घोलप रमेश गोरख बने चतरा डीसी

कई विभागों और सामाजिक संगठनों ने निकाली झांकी

पोस्टल पार्क के सामने से शहर की कई सामाजिक संगठनों और कंपनियों के विभागों ने झांकी निकाली. इन झांकियों को देखते ही बन रहा था. इन्हें देख कर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने भी काफी तारीफ की. झांकियों को देखने के लिए टाटा स्टील के अधिकारी और कर्मचारी अपने परिवार के साथ और अन्य शहरवासी काफी संख्या में पहुंचे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही