Search

जमशेदपुर : टाटा स्टील कोलकाता मैराथन दौड़ 17 दिसंबर को, निबंधन शुरू

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 17 दिसंबर को टाटा स्टील कोलकाता मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा. जिसके लिए 22 सितंबर से ऑनलाइन निबंधन करने की शुरुआत की गई है. 24 नवम्बर तक इस मैराथन दौड़ के लिए ऑनलाइन निबंधन किया जा सकेगा. 26 किलोमीटर की इस मैराथन दौड़ में अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग दूरी की मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा. जिसमे दिव्यांगों के लिए 2.3 किलोमीटर, सिल्वर रन 2.3 किलोमीटर, आनंद रन 4.5 किलोमीटर, ओपन 10 किलोमीटर एवं मुख्य दौड़ 25 किलोमीटर की होगी. उल्लेखनीय है कि इस मैराथन दौड़ में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग आते है. इसे भी पढ़ें : सोनुआ">https://lagatar.in/sonua-looting-and-corruption-at-its-peak-under-hemant-government-babulal/">सोनुआ

: हेमंत सरकार के राज में लूट व भ्रष्टाचार चरम पर : बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp