Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: टाटा स्टील के एमडी पहुंचे शहर, शुक्रवार को हो सकता है बोनस समझौते पर हस्ताक्षर

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन गुरुवार को जमशेदपुर पहुंच गए हैं. वह बोनस समझौते को फाइनल करने के लिये यहां पहुंचे हैं. जानकारों का कहना है कि शुक्रवार को बोनस समझौते पर हस्ताक्षर हो सकता है. इसके बाद बोनस का एलान किया जाएगा. कहा जा रहा है कि इस बार अधिकतम बोनस होगा. 20% से अधिक बोनस की उम्मीद कर्मचारी कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-order-secured-on-anticipatory-bail-of-arup-chatterjees-wife-and-others/">धनबाद:

अरूप चटर्जी की पत्नी व अन्य के अग्रिम जमानत पर आदेश सुरक्षित

आज भी हुई बोनस वार्ता, अमाउंट पर बोनस का ऐलान होगा

टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच गुरुवार को भी बोनस वार्ता हुई है. इस वार्ता में बोनस को लेकर ठोस फैसला हो गया है. बोनस के प्रारूप को अंतिम रूप दे दिया गया है. अब टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन बोनस के प्रारूप पर अपना हस्ताक्षर करेंगे. बोनस का कोई नया फार्मूला तय नहीं हुआ है. इस बार फार्मूले पर नहीं बल्कि अमाउंट पर बोनस का ऐलान होगा.

बोनस के साथ महंगा गिफ्ट भी देने की चर्चा

गौरतलब है कि टाटा स्टील के कर्मचारी बेसब्री से बोनस का इंतजार कर रहे हैं. टाटा वर्कर्स यूनियन ने 33011 करोड़ रुपये के मुनाफे को आधार बनाते हुए कर्मचारियों को अतिरिक्त राशि देने की मांग उठाई थी. कर्मचारियों को इस बार बोनस के साथ ही महंगा गिफ्ट भी देने की बात चल रही है. इसे भी पढ़ें: शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-08-sept-2022-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।8 SEP।।राज्यपाल लौटे,बढ़ेगी सियासी सरगर्मी।।कोल स्कैम पर CBI रेड।।रिटायर्ड कर्मियों के कब्जे में सरकारी क्वार्टर।।गया में पितृपक्ष मेला शुरू।।ममता की हुंकार।।फिर चर्चा में CAA।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही