Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा स्टील माइनिंग ने सुकिंदा में "लव स्पैरो" अभियान की शुरुआत की

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड ने ओडिशा के सुकिंडा क्रोमाइट खदान में घरेलू पक्षी गौरैया के संरक्षण अभियान `लव स्पैरो` की शुरूआत की गई. अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता विशेषज्ञ डॉ. रान्डल डी. ग्लाहोल्ट ने टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार सतीजा के साथ औपचारिक रूप से इस पहल की शुरुआत की. इस मौके पर डॉ. रान्डल डी. ग्लाहोल्ट ने कहा कि "लव स्पैरो अभियान टाटा स्टील माइनिंग द्वारा अपनी जैव विविधता कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है. यह अभियान गौरैयों के संरक्षण एवं संवर्द्धन में सहायक सिद्ध होगा. उन्होंने कहा कि जैव विविधता को समृद्ध करने में उनका योगदान रहेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-illegal-recovery-of-parking-was-being-done-outside-disneyland-in-ambagan-now-jnac-tendered/">जमशेदपुर

: आमबागान में डिज्नीलैंड के बाहर अब तक हो रही थी पार्किंग की अवैध वसूली, अब जेएनएसी ने किया टेंडर
इस अवसर पर बोलते हुए सतीजा ने कहा कि टाटा स्टील माइनिंग द्वारा क्षेत्र में जैव विविधता के संरक्षण और संवर्दधन के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जैव विविधता संरक्षण अभियान की सफलता के लिए सामुदायिक भागीदारी बहुत जरुरी है. मुझे उम्मीद है कि यह अभियान गौरैया संरक्षण के महत्व के संबंघ में लोगो में जागरूकता बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगा. इस कार्यक्रम में वन्यजीव और पारिस्थितिकी अनुसंधान जीवविज्ञानी गायत्री देवी और सुशांत कुमार मिश्रा, वरिष्ठ महाप्रबंधक, टीएसएमएल भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही