Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील माइनिंग को मिला सीआईआई एसएचई उत्कृष्टता पुरस्कार

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील माइनिंग को कोलकाता में मंगलवार को आयोजित सीआईआई के 17वें सुरक्षा संगोष्ठी और प्रदर्शनी में प्रतिष्ठित सीआईआई सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण (एसएचई) उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया. इस मौके पर टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड (टीएसएमएल) के प्रबंध निदेशक पंकज सतीजा ने कहा कि हम हमेशा अपने कर्मचारियों की भलाई सुनिश्चित करने और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. यह पुरस्कार हमें सर्वोच्चता बनाए रखने के साथ ही लगातार सुधार के लिए प्रेरित करेगा. सतीजा ने कहा कि टीएसएमएल अपने परिचालन में सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संबंधी विचारों को एकीकृत करना जारी रखेगा. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-block-level-workshop-organized-to-strengthen-vaccination/">मनोहरपुर

: टीकाकरण के सुदृढ़ीकरण को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित
टाटा स्टील के माइनिंग प्रबंधक ने ग्रहण किया पुरस्कार टाटा स्टील माइनिंग ने अपने कार्यबल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं और नवीन दृष्टिकोणों का पालन किया है. कंपनी के मजबूत सुरक्षा प्रोटोकॉल, कर्मचारी प्रशिक्षण पहल और व्यापक पर्यावरण प्रबंधन प्रणालियों ने इसकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. कार्यक्रम में कंपनी की ओर से सहायक महाप्रबंधक (एसएचई) ठाकुर अजय कुमार विश्वंभरनाथ, मंडल प्रबंधक (संयंत्र) सुभेंदु नस्कर और टाटा स्टील माइनिंग के प्रबंधक (खनन) मोहम्मद मुजाहिद ने सीआईआई सीएचई पुरस्कार प्राप्त किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही