Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील माइनिंग को मिला कलिंगा पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार-2021

 
Jamshedpur : टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड (टीएसएमएल) की सुकिंदा क्रोमाइट माइंस को इंस्टीट्यूट ऑफ क्वालिटी एंड एनवायरनमेंट मैनेजमेंट सर्विसेज द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित `कलिंगा पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार-2021` से सम्मानित किया गया है. कंपनी की ओर से यह पुरस्कार सुशांत कुमार मिश्रा, सीनियर जेनरल मैनेजर, माइंस, टीएसएमएल ने मुख्य अतिथि डॉ के मुरुगेसन, सदस्य सचिव, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राप्त किया. मौके पर पंकज कुमार सतीजा, प्रबंध निदेशक, टीएसएमएल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण टीएसएमएल की कॉर्पोरेट रणनीति और मूल्य प्रणाली के केंद्र में है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rs-200-crore-penalty-remains-on-amazon/">जमशेदपुर

: अमेजन पर 200 करोड़ रुपए की पेनाल्टी बरकरार
टीएसएमएल जैव विविधता, सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों पर कार्य करना जारी रखेगा. उन्होंने कहा कि सस्टेनेबल तरीके और जिम्मेदारी से संचालन करना न केवल एक व्यावसायिक अनिवार्यता है, बल्कि एक दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धात्मक लाभ भी है. पुरस्कार प्राप्त करने के दौरान आयोजकों को धन्यवाद देते हुए, सुशांत कुमार मिश्रा ने कहा कि यह पुरस्कार न केवल टीएसएमएल में किए गए कुछ बेहतरीन पर्यावरण संरक्षण उपायों का परिणामा है, बल्कि यह हमें भारत में सबसे सम्मानित और मूल्यवान खनन कंपनी होने के लिए हमारे विज़न को परिलक्षित करता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही