Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अपने संचालन को वाटर न्यूट्रल बनाएगी टाटा स्टील माइनिंग, टेरी से सहभागिता

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड (टीएसएमएल) ने अपने संचालन को वाटर न्यूट्रल बनाने की कवायद शुरू की है. यानी टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड के संचालन में ग्राउंड वाटर की निकासी को शून्य करने की योजना है. फैसला लिया गया है कि साल 2030 तक सतही जल की खपत को 30% तक समेट दिया जाए. क्योंकि कटक में इसके फेरोक्रोम संयंत्र के लिए पानी की खपत में 0. 50 क्यूसेक की कमी आई है. संचालन को वाटर न्यूट्रल बनाने के लिए कंपनी ने द एनर्जी एंड रिसोर्सेस (टेरी) के साथ सहभागिता की है. टेरी नई दिल्ली का शोध संस्थान है, जो ऊर्जा पर्यावरण और सस्टेनेबल विकास के क्षेत्र में महारत रखता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mission-awareness-organized-pratibha-samman/">जमशेदपुर

: मिशन अवेयरनेस ने प्रतिभा सम्मान का किया आयोजन

जल प्रबंधन के लिए तैयार होगा डैशबोर्ड

जल प्रबंधन के लिए डिजिटल डैशबोर्ड विकसित किया जाएगा. इसके लिए टाटा स्टील ने फ्लक्सजेन इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी की है. संचालन को वाटर न्यूट्रल बनाने की पहल. कई पहलुओं पर केंद्रित है. इसमें जल के उपयोग में संतुलन, जल की गुणवत्ता की रूपरेखा, पानी के नुकसान और रिसाव की पहचान और बड़े पैमाने पर वाटर का ऑडिट शामिल होगा. पानी को रिसाइकल कर इसका दोबारा उपयोग करने पर जोर दिया जाएगा और कुशल जल प्रबंधन के जरिए कंपनी अपनी अलग पहचान बनाएगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-principal-of-womens-college-misbehaved-with-student-union-representatives-union-warned-of-agitation/">चाईबासा

: महिला कॉलेज की प्राचार्या ने छात्र संघ प्रतिनिधियों से किया दुर्व्यवहार, संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

स्थापित किया जाएगा एक्वाजेन सिस्टम

टीएसएमएल ने पानी की खपत को कम करने के लिए एक बार एक्वाजेन सिस्टम स्थापित करने का फैसला लिया है. इसके लिए कर्नाटक की कंपनी फ्लक्सजेन इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज के साथ भागीदारी की गई है. एक्वाजेन एक सॉफ्टवेयर सर्विस प्लेटफॉर्म है. जो पानी के फ्लोर जलस्तर और बोरवेल जलस्तर जैसे काम में कंपनी की मदद करेगा. तय किया गया है कि सबसे पहले जाजपुर में कंपनी अपनी सुकिंदा क्रोमाइट माइन में एक्वाजेन सिस्टम और ओडिशा के कटक जिले के अठागढ़ में फेरो एलॉय प्लांट की तैनाती कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही