Search

 
 
 

जमशेदपुर : ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए टाटा स्टील ने आयोजित की एथलेटिक्स मीट

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : टाटा स्टील स्पोर्ट डिवीजन ने बुधवार को अपने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एथलेटिक्स इवेंट का आयोजन किया. यह एथलेटिक्स मीट भारत रत्न जेआरडी टाटा की 128 वी जयंती को लेकर आयोजित की गई है. इस एथलेटिक्स मीट में 52 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भाग लिया. गौरतलब है कि टाटा स्टील जेआरडी टाटा की जयंती धूमधाम से मनाती है. इस बार इस जयंती समारोह की तैयारी जोर शोर से शुरु हो गई है. इसी के तहत विभिन्न प्रोग्राम आयोजित किया जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-vice-president-of-zip-got-from-cs-to-fix-the-poor-health-system/">चांडिल

: लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सीएस से मिली जिप उपाध्यक्ष

ये प्रतियोगिताएं हुईं आयोजित

इस एथलेटिक्स मीट में 100 मीटर की दौड़, 100 मीटर बैलेंस रेस, वालीबाल थ्रो, 400 मीटर रिले रेस आदि प्रतियोगिताएं हुईं. टाटा स्टील के स्पोर्ट्स हेड आशीष कुमार ने इन प्रतियोगिताओं की शुरुआत की. एचआरबीपी कारपोरेट फंक्शंस की चीफ दीपा वर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही