Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टाटा स्टील द्वारा शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्कूली छात्रों के लिए ड्राइंग और एलोक्यूशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का आयोजन 2022 के विश्व पर्यावरण दिवस की थीम- "केवल एक पृथ्वी" पर किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग 800 छात्रों ने भाग लिया, कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य छात्रों को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की प्रासंगिकता के बारे में जागरूक करना था,, टाटा स्टील द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. टाटा स्टील के पर्यावरण प्रबंधन और खेल विभाग ने विभिन्न श्रेणियों में छात्रों के लिए आज की ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित करके पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-premier-league-cricket-tournament-of-singhbhum-chamber-on-30th-and-31st-may-at-gopal-maidan/">जमशेदपुर

: सिंहभूम चैम्बर का प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 30 व 31 मई को गोपाल मैदान में
ड्राइंग प्रतियोगिता की प्रविष्टियां जमशेदपुर स्कूल ऑफ आर्ट्स के फैकल्टी राजेश कुमार बाजपेयी और टाटा स्टील के कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस डिपार्टमेंट की प्रीति झा ने जज कीं. टाटा स्टील के कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी विभाग से डॉ. हिशमी जमील हुसैन भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक थे. दोनों प्रतियोगिताओं के प्रत्येक वर्ग से शीर्ष तीन विजेताओं को 5 जून को बेलडीह क्लब जमशेदपुर में पुरस्कृत किया जाएगा. इस अवसर पर डॉ. अमित रंजन चक्रवर्ती, चीफ एनवायरनमेंट टाटा स्टील, आशीष कुमार, हेड स्पोर्ट्स टाटा स्टील, अनूप श्रीवास्तव, हेड एनवायरनमेंट टाटा स्टील आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही